scriptविधिक सेवा शिविरों में ग्रामीणों को जानकारियों से कराया रूबरू | In the legal service camps, the villagers were made aware of the infor | Patrika News
प्रतापगढ़

विधिक सेवा शिविरों में ग्रामीणों को जानकारियों से कराया रूबरू

प्रतापगढ़.निकटवर्ती अचलपुर गांव में विधिक सेवा शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) शिव प्रसाद तम्बोली द्वारा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

प्रतापगढ़Oct 13, 2021 / 08:05 am

Devishankar Suthar

माता की आराधना में जुटे भक्त

माता की आराधना में जुटे भक्त


प्रतापगढ़.
निकटवर्ती अचलपुर गांव में विधिक सेवा शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) शिव प्रसाद तम्बोली द्वारा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर (नालसा विक्टिम ऑफ ट्रेफिकिंग एण्ड कॉमर्शियल सेक्सुअल एक्सप्लॉटेशन) स्कीम 2015, नालसा (प्रोटेक्शन एवं इम्फोर्समेंट ऑफ ट्राईबल राईट्स) स्कीम 2015, नालसा (लीगल सर्विसेज टू द मेन्टली इल एण्ड मेंन्टली डिसेबल पर्सन) स्कीम 2015 एवं नालसा (लीगल सर्विसेज टू डिजास्टर विक्टिम थू्र लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी) स्कीम 2010 योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही बाल विवाह निषेध कानून, मृत्यु भोज निषेध कानून, कन्या भू्रण हत्या निषेध कानून, सर्व शिक्षा अभियान, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरण, डाकन प्रथा निषेध कानून, स्थाई लोक अदालत, कानूनी सेवा क्लिनिक, प्रिलिटीगेशन, राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी भी दी। इसी के साथ ग्रामीणों को संविधान में वर्णित मूल अधिकार एवं कत्र्तव्यो के बारे में बताया। शिक्षा का अधिकार 2009 के बारे में भी जानकारी दी।
=-=
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के सपने को साकार करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन
छोटीसादड़ी. तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम अम्बावली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सपने को साकार करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट देवेंद्रसिंह पंवार ने कन्या भ्रूण हत्या से उत्पन्न संकट के बारे में जानकारी दी। इस समस्या को रोकने के लिए जन सामान्य को जागरूक किया गया। जिसमें एसीजेएम पंवार ने बताया कि भारत सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए अल्ट्रा साउन्ड मशीनों से ***** जांच पर पूर्ण रोक लगा दी है। इसके लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 पारित किया गया है। जिसमें कठोर दण्ड का प्रावधान किया गया है। साथ ही बाल विवाह नहीं करवाने के संबंध में प्रतिज्ञा दिलाई गई। बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होने पर इसकी तत्काल सूचना न्यायालय, प्रशासन अथवा अन्य संबंधित संस्था को दिए जाने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त देवेंद्रसिंह पंवार ने कई योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया। सम्पूर्ण जनोपयोगी योजनाओं से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अम्बावली सरपंच मुकेश मीणा, प्रशासनिक कर्मचारी भी मौजूद थे।

–=-=-=-=-=
छोटीसादड़ी कृषि मंडी भाव
छोटीसादड़ी. कृषि उपज मंडी में मंगलवार को विभिन्न जिंसों के भाव प्रति क्विंटल इस प्रकार हैं। गेहू 1900.2150, मक्का 950.1650, जो 2000.2150, सोयाबीन 2700.5400, मैथी 6500.7200, चना 4100.4480, लसन 3500.8400, ईसबगोल 12000.12900, अलसी 7800.8200 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
मंडी में अवकाश
====छोटीसादड़ी. यहां कृषि उपज मंडी में कल से तीन दिन का अवकाश रहेगा। मंडी सचिव ने बताया कि बुधवार से शुक्रवार तक मण्डी में अवकाश रहेगा।

Home / Pratapgarh / विधिक सेवा शिविरों में ग्रामीणों को जानकारियों से कराया रूबरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो