scriptनिराश्रित गौ गृह का किया निरीक्षण | Inspection of cows house | Patrika News
प्रतापगढ़

निराश्रित गौ गृह का किया निरीक्षण

निराश्रित गौ गृह का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़Sep 16, 2017 / 07:00 pm

Rakesh Verma

pratapgarh
निराश्रित गौ गृह का किया निरीक्षण
प्रतापगढ़. नगर परिषद की ओर से शहर में विचरण कर रहे पशुओं से आमजन को राहत दिलाने के लिए अभियान चलाया गया है। निराश्रित गौ गृह का निरीक्षण शनिवार को नगर परिषद सभापति कमलेश डोसी ने किया। सभापति कमलेश डोसी एवं आयुक्त अशोक कुमार जैन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गौ-माता के चारे-पानी की समुचित व्यवस्था की गई। धूप व बरसात से बचाव के लिए दो टीनशेेड बने हुए हैं। निराश्रित गौ गृह में एक बडा हॉल भी निर्मित है, जिसमें बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है। गायों को हॉल में जाने के लिए रेम्प बना हुआ है। साथ ही गायों की देखभाल करने के लिए केयर टेकर भी उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान पशुु क्रूरता निवारण समिति के सचिव रमेश चन्द्र शर्मा, सदस्य सचिन पटवा, पार्षद सूरज धबाई, महेश शर्मा, परिषद कर्मचारी मनीष सिंगोलिया मौजूद थे।
———————————-
वार्षिक बैठक आयोजित
प्रतापगढ़. महाराणा प्रताप कृृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के शैक्षणोत्तर कर्मचारी संघ की वार्षिक बैठक शुक्रवार को कृृषि विज्ञान केन्द्र एवं अनुसंधान उप केन्द्र पर आयोजित की गई। बैठक का उद््घाटन मुख्य अतिथि सम्भागीय निदेशक कृृषि अनुसंधान केन्द्र बांसवाड़ा डॉ.पी.के, विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी कृृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. योगेश कनोजिया एवं प्रसार वैज्ञानिक डॉ. बलवीरसिंह बधाला, संगठन के अध्यक्ष करणसिंह शक्तावत थे। दो दिवसीय बैठक में विश्वविद्यालय के विभिन्न इकाइयों से उपस्थित पदाधिकारियों की ओर से विश्वविद्यालय एवं कर्मचारी के हितों के लिए विस्तृृृत विचार-विर्मश एवं मंथन किया गया। जिसमें पेंशन फंड, कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण, प्रमोशन, एडहोक कर्मचारियों कें प्रकरण एवं किसानों की उत्पादन एवं कृृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृृषि महाविद्यालय बांसवाडा़ में खोलने के लिए चर्चा की गई। संचालन राजेन्द्रकुमार तोतलानी, महामंत्री शैक्षणत्तर कर्मचारी संघ महाराणा प्रताप कृृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर तथा कार्यक्रम सहायक धनपाल कोठारी व कार्यकारणी सदस्य गणपतलाल आंजना ने अपने विचार व्यक्त किए।
———————————————-

Home / Pratapgarh / निराश्रित गौ गृह का किया निरीक्षण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो