scriptJanmashtmi 2022 मंदिरों में गूंजे कृष्ण के जयकारे | Janmashtmi 2022Krishna's cheers echoed in the temples | Patrika News
प्रतापगढ़

Janmashtmi 2022 मंदिरों में गूंजे कृष्ण के जयकारे

#happyjanmashtami Krishna’s cheers echoed in the temples

प्रतापगढ़Aug 20, 2022 / 08:59 am

Devishankar Suthar

Janmashtmi 2022 मंदिरों में गूंजे कृष्ण के जयकारे

Janmashtmi 2022 मंदिरों में गूंजे कृष्ण के जयकारे

#happyjanmashtami
प्रतापगढ़.
जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को कई आयोजन किए गए। इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई। मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। वहीं रात को जन्मोत्सव के साथ विभिन्न आयोजन किए गए। इस दौरान कृष्ण के जयकारे लगाए गए। दूसरी ओर कृष्ण जन्माष्टमी पर ग्वाला समाज की ओर से आबकारी रोड स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों व ढोल-नगाड़ों के साथ डीजे साउंड की धुन पर महिलाएं व बच्चियां नृत्य करती हुई चल रही थी। जो आकर्षण का केंद्र था। शोभायात्रा का नगर परिषद सहित जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा पीपलेश्वर महादेव से चलकर सूरजपोल, सदर बाजार, माणक चौक, लोहार गली, गोपालगंज, सूरजपोल चौराहा होते हुए वाटर वक्र्स रोड से पुन: पिपलेश्वर महादेव पहुंची। जहां महाआरती की गई। पंजेरी का प्रसाद वितरण किया गया।
सालमगढ़. कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई गई। कस्बे के प्रमुख मंदिर सत्यनारायण मंदिर, राम मंदिर व चारभुजा नाथ मंदिर पर कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर केले के पौधे के तने से झांकियां सजाई गई।
यहां वर्षों से इसी प्रकार से झांकियां बनाई जाती है। इसके अलावा सभी मंदिरों पर विद्युत सजावट की गई। रात्रि में भक्तों का तांता लगा रहा। कस्बे में कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
छोटीसादड़ी. शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कासे लेकर तैयारियां की गई है। इस पर्व को लेकर गुरुवार से शुक्रवार को मंदिरों में तैयारियां की गई हैं। शहर के सबसे प्रसिद्ध श्री चारभुजाजी मन्दिर, यादव मोहल्ला स्थित श्रीराधा-कृष्ण मन्दिर सहित कई मंदिरों में दूधिया बल्बों की रोशनी में नहाई जगमगाहट दूर से ही देखते बन रही है। मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झांकियां सजाने का कार्य भी पूर्ण हुआ। वहीं स्कूल सहित अन्य संस्थाओं में शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। श्री चारभुजाजी मन्दिर के पुजारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग है। शहर के प्रमुख बड़े मन्दिर के नाम से प्रसिद्ध श्री चारभुजाजी मन्दिर, यादव मोहल्ला स्थित राधा-कृष्ण मन्दिर, नृङ्क्षसह मन्दिर, जून बाजार स्थित श्री हरिमन्दिर, हलवाई गली स्थित राम जानकी मन्दिर, बड़ीसादड़ी दरवाजा अंदर स्थित विष्णुजी के मन्दिर, मेघवाल समाज के राधाकृष्ण मन्दिर,लक्ष्यकार समाज का मन्दिर, प्रताप चौक में स्थित पाटीदार समाज के चारभुजा नाथ मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों में सजावट की गई है।
धमोतर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बमोतर में जन्माष्टमी का पर्व व सद्भावना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम मां शारदे के द्वीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य सत्यनारायण भट्ट ने की। मुंबई के समाजसेवी द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को स्कूल बैग व स्काउट बैंड स्काउट ड्रेस वितरित करने पर विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया। कृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यार्थियों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। संचालन अंकिता सोनी ने किया। कल्पना राठौर, राम नारायण मीणा, भगवतीलाल आंजना, शीतल देवड़ा, मोनिका गायरी आदि मौजूद रहे।

Home / Pratapgarh / Janmashtmi 2022 मंदिरों में गूंजे कृष्ण के जयकारे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो