scriptसजाई कृष्ण-रूक्मणी विवाह की जीवंत झांकी | Live tableau of Krishna-Rukmani marriage decorated | Patrika News
प्रतापगढ़

सजाई कृष्ण-रूक्मणी विवाह की जीवंत झांकी

-भागवत कथा का समापन, मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा आजप्रतापगढ़.कनाड़. यहां पर चैतन्य आश्रम पर सात दिवसीय भागवत कथा के छटे दिन मंगलवार को रुकमणी-कृष्ण का विवाह का मंचन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओ ने कन्या दान के रूप में दान भी किया।कथा वाचन करते हुए कथावाचक कमलेश शात्री ने बताया कि हर घर में एक देसी गाय होनी चाहिए।

प्रतापगढ़Dec 01, 2021 / 08:23 am

Devishankar Suthar

सजाई कृष्ण-रूक्मणी विवाह की जीवंत झांकी

सजाई कृष्ण-रूक्मणी विवाह की जीवंत झांकी


-भागवत कथा का समापन, मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा आज
प्रतापगढ़.कनाड़. यहां पर चैतन्य आश्रम पर सात दिवसीय भागवत कथा के छटे दिन मंगलवार को रुकमणी-कृष्ण का विवाह का मंचन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओ ने कन्या दान के रूप में दान भी किया।
कथा वाचन करते हुए कथावाचक कमलेश शात्री ने बताया कि हर घर में एक देसी गाय होनी चाहिए। उसकी हर रोज अच्छी सेवा करें। सेवा करने से घर में हमेशा सुख-शांति होती है। इसी के साथ सन्त महेश चेतन महाराज ने भी अपने मुखारबिंद से प्रवचन दिए। उन्होंने बताया कि मंदिर बनाना आसान है। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठ भी बड़े जोश के साथ कर देते है। उसके लिए व्यवस्थाएं ऐसी बनाएं जो अपने आने वाले पीढ़ी तक चलती रहें। यह नहीं कि मंदिर बनाया और प्राण प्रतिष्ठा कर दी। सेवा करने वाला कोई नहीं मिले। अपने धर्म के लिए समाज के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। गांव के राजेश कुमावत ने बताया कि शिव परिवार मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भागवत समापन, महा प्रसादी का आयोजन बुधवार को होगा।
-=- =-= अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन
बम्बोरी. निकटवर्ती हड़मतिया जागीर में पृथ्वीराज जणवा की स्मृति में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। यहां उनके परिजन की ओर से निजी आवास पर सामूहिक हनुमान चालीसा और अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन मंगलवार को पंडित अशोक आमेटा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इसमें ग्रामीणों व परिवार जनों ने पूजा-अर्चना कर हनुमान की प्रतिमा को भोग लगाकर प्रसाद बांटा। इसका समापन बुधवार सुबह होगा।
-=-=-=———————————
बदला मौसम, बढ़ गई सर्दी
-आसमान में छाए बादलों से बढ़ी ठिठुरन
प्रतापगढ़. जिले में मंगलवार को मौसम पलट गया। इसके साथ ही सर्दी का असर भ्ीा बढ़ गया। वहीं शाम को शीतलहर का अहसास रहा। आसमान में दोपहर बाद से बादल छाने लगे। इसके साथ ही हवा सर्द हो गई। इससे अचानक ही सर्दी का असर भी बढ़ गया।
धरियावद. क्षेत्र के आसमान में मंगलवार दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। बादलों के छाए रहने के चलते सर्दी बढ़ गई। काले बादलों के चलते अंधेरा होन लगा। जिसके चलते वाहनधारियों को दिन में भी हेड लाईट जलनी पड़ी। इधर सुबह से जारी सर्द हवा एवं आसमान में बादलो के चलते दिन के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में गिरावट एवं शीतलहर के बीच बाजारों में ग्रामीणों की आवाजाही कम रही। सर्द हवा से बचाव के लिए दिनभर गर्म ऊनी कपडों में लिपटे दिखाई दिए।

Home / Pratapgarh / सजाई कृष्ण-रूक्मणी विवाह की जीवंत झांकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो