scriptमोबाइल बिगाड़ रहे लोगों की मन:स्थिति : उत्तम स्वामी | mobile is spoiling mindset of people | Patrika News

मोबाइल बिगाड़ रहे लोगों की मन:स्थिति : उत्तम स्वामी

locationप्रतापगढ़Published: Aug 19, 2019 12:15:50 pm

Submitted by:

Ram Sharma

सत्संग से ही सुधर सकती है स्थितियां(pratapgarh news in hindi)कृषि मंडी में राम कथा(relegious news)
dyanyogi uttam swami

pratapgarh

मोबाइल बिगाड़ रहे लोगों की मन:स्थिति : उत्तम स्वामी



प्रतापगढ़. मोबाइल और टीवी आजकल झूठ परोसने का माध्यम बन रहे हैं। ये लोगों की मन:स्थिति खराब कर रहे हैं। श्री राम कथा मन: स्थिति सुधारने का काम करती है, परिस्थितियां नहीं। मन:स्थिति बिगडऩे से मनुष्य दुखी होता है और मन: स्थिति सुधारने का काम श्री राम कथा से होता है। रविवार को कथा में उत्तम स्वामी ने ये सीख दी। कथा का शुभारंभ उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा के संगीतमय पाठ करवाते हुए किया।
उन्होंने कहा कि श्री राम को प्राप्त करने के बाद सूर्य, अहिल्या, विभीषण, सुग्रीव सभी अपने-अपने लोक में वापस चले गए, परन्तु हनुमान जी ने श्री राम को पूरे समर्पण के साथ प्राप्त किया और राम के होकर ही रह गए। आप भी सांसारिक संसाधनों की प्राप्ति के लिए प्रभु की भक्ति मत करना। स्वयं भगवान की प्राप्ति के लिए भक्ति करना। उत्तम स्वामी ने भगवान शिव की प्राप्ति के लिए हिमालय की पुत्री उमा की तपस्या का प्रसंग सुनाते हुए भाव सभी से आह्वान किया कि कुल का उद्धार करना है, तो निस्सहाय बालिका का कन्यादान करो। ये आपके लिए मोक्ष का साधन होगा। नारी में 32 प्रकार के सद्गुण होते है तो नारी को देवी की तरह पूजा जाता है। आप मन, बुद्धि, इंद्रिय, आत्मा को साध लो, संयम से जीवन सफल, हो जाएगा।
उत्तम स्वामी ने कहा कि आप अंतर्मन की सुंदरता निखारों, तन की सुंदरता की कोई महत्ता नहीं है। आज के टीवी मोबाइल के प्रयोग पर कटाक्ष करते हुए कहा- यहां झूठ परोसा जा रहा है, ये झूठ बेच रहे है, झूठे छल, प्रपंच, षड्यंत्र दिखाए जा रहे है। ये समय की बरबादी के साथ मन:स्थिति को बिगाड़ते है लेकिन मन:स्थिति श्री राम के नाम , श्री राम कथा से ही सुधरती है। कायिक, मानसिक, वाचिक, पाप का नाश करना हो तो तप से ही हो सकता है। वहीं हमारे आदर्श श्री राम लक्ष्मण सीता है, परन्तु आज राम लक्ष्मण सीता कहां दिखते है। आप राम कथा सुनो, समझो और उसे जीवन में उतारें तो ही जीवन सार्थक होगा। आप यदि किसी की प्रशंसा नहीं कर सकते हो तो कोई बात नहीं परन्तु निंदा भी ना करो।
उत्तम स्वामी ने कामदेव को भस्म करने का प्रसंग सुनाया। शिव विवाह के प्रसंग में बम बम लहरी…. शिव शिव लहरी…. सब गाए रे… अगड़ बम बम लहरी… भजनों पर भक्तजन नर्तन करने लगे। फिर सभी देवता, ब्रह्मा, विष्णु इन्द्र, सहित भूत, प्रेतों को बारात में साथ लेकर दूल्हे राजा भोलेनाथ उमा भवानी को ब्याहने चले।
शिव विवाह का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि माता मैना देवी ने उमा पार्वती को जो सीख दी वो आज भी आप सभी माताओं अपनी बेटी को दो बेटी पूरा जीवन सुखी रहेगी। कहा- करहु सदा पति पद सेवा, पति सेवा बिन धर्म ना दूजा। आज पति-पत्नी में संवाद कम और विवाद ज्यादा हो रहा है। इसलिए विवाद नहीं संवाद करें। कथा में कार्तिकेय की ओर से ताडक़ासुर के वध की कथा के बाद मंगलवार को श्री राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कथा के यजमानों की ओर से पौथी पूजन, उत्तम स्वामी और राम बाबा का पूजन, माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनन्दन किया गया। संचालन सिद्धेश्वर जोशी ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो