नरेगा श्रमिकों को निजी कार्य पर लगाए जाने का आरोप
बंबोरी का मामला, जांच की मांग
छोटीसादड़ी. बम्बोरी में नरेगा में और अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगााया गया है। इस संबंध में पूर्व उप प्रधान ने अधिकारियों से जांच की मांग की गई है। जिला अधिकारियों को लिखित में शिकायत देते हुए पूर्व उप प्रधान रमेश गोपावत ने बताया कि रविवार सुबह ग्रामवासियों ने फोन पर सूचना दी कि बम्बोरी से सरोड़ ग्रेवल सडक़ पर कार्य कर रहे मजदूरों की मस्टरोल में फर्जी हाजिरी भर रखी है। वहां एक निजी खेत में कार्य कराया जा रहा है। जिस पर मौके पर जाकर मस्टरोल चेक किया तो नरेगा मेट एवं मेट का पति मेट की सासु उसी के खेत पर अन्य कार्य कर रहे थे। आरोप लगाया गया कि गत करीब डेढ़ वर्ष से नरेगा एवं अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही थी। इस संबंध में विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त कलक्टर आदि को इस संबंध में जानकारी दी। जिस पर उन्होंने लिखित में देने पर इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया गया है।
फोन पर मिली है शिकायत, कराएंगे कार्रवाई
इस बारे में मुझे फोन से जानकारी मिली है। मेट नरेगा श्रमिकों को निजी कार्य पर नियोजित नहीं कर सकता है। वास्तविकता की जानकारी कर नियमानुसार कार्रवाही की जाएगी।
अशोक प्रकाश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी, बम्बोरी