scriptपुंसवन संस्कार यज्ञ का आयोजन | Organizing Punsavan Sanskar Yagya | Patrika News
प्रतापगढ़

पुंसवन संस्कार यज्ञ का आयोजन

-प्रतापगढ़.. बरखेड़ी. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार की ओर से पुंसवन संस्कार यज्ञ का आयोजन किया गया। परिवार के रामेश्वर कुमावत टोली नायक एवं राधेश्याम क्षेत्रीय, देवेंद्र कुमार के निर्देशन में आओ गढ़े, संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम के तहत बरखेड़ी व दलोट के कुल 13 गर्भवती माताओं के पुंसवन संस्कार किया गया।

प्रतापगढ़Sep 23, 2021 / 08:44 am

Devishankar Suthar

पुंसवन संस्कार यज्ञ का आयोजन

पुंसवन संस्कार यज्ञ का आयोजन


-प्रतापगढ़.. बरखेड़ी. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री परिवार की ओर से पुंसवन संस्कार यज्ञ का आयोजन किया गया। परिवार के रामेश्वर कुमावत टोली नायक एवं राधेश्याम क्षेत्रीय, देवेंद्र कुमार के निर्देशन में आओ गढ़े, संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम के तहत बरखेड़ी व दलोट के कुल 13 गर्भवती माताओं के पुंसवन संस्कार किया गया। सुखवाल ने मनुष्य में देवत्व व धरती पर स्वर्ग का अवतरण कैसे होगा बताया। जब तक हम स्वयं अपना सुधार करेंगे तथा उपासना साधना आराधना को जीवन में आचरण में लाना होगा। डॉ. राधेश्याम ने क्षेत्रीय ने गर्भवती माताओं का आहार-विहार, चिंतन, चरित्र, आचरण पर तथा गर्भवती माता का खान-पान सरल व सात्विक होना चाहिए। समय पर टीके लगवाना चाहिए। योग, व्यायाम करना चाहिए। देवेंद्र ने प्रजा युग संगीत दिया। इस कार्यक्रम में बरखेड़ी, कोटड़ी, डोराना, खजुरिया खेड़ा, बड़वास कला, नागदी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह जानकारी गायत्री परिवार की दिनेशचंद्र शर्मा ने दी।
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सत्यार्थी को एसडीजी एडवोकेट मनोनीत करने पर जताई खुशी
धमोतर/धोलापानी. भारत गौरव नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा संघ में एसडीजी एडवोकेट मनोनीत करने पर बुधवार को क्षेत्र के धमोतर ब्लॉक के जाऊखेड़ा गांव में विद्यार्थियो एवं ग्रामीणों ने पोस्टर पर माल्यार्पण कर खुशी जाहिर की।
गायत्री सेवा संस्थान के ब्लॉक समन्वयक श्यामलाल मीणा ने बताया कि सत्यार्थी एडवोकेट के रुप में संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य को सन् 2030 तक हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कैलाश सत्यार्थी के मनोनीत होने की सूचना मिलने पर क्षेत्र में बाल अधिकारों एवं सखियों की बाड़ी के माध्यम से बालिका शिक्षा की और एक नई जोत जलाने में प्रयासरत गायत्री सेवा संस्थान जुड़े जनजाति अंचल के बाल संसद समूह, बालमित्र ग्राम पंचायत कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ग्रामीणों मे खुशी की लहर है। गावों में बच्चों द्वारा पेंटिंग एवं पोस्टर के माध्यम से कैलाश सत्यार्थी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। संस्थान कार्यकर्ता प्रभुदयाल मीणा, गणपतलाल मीणा ने इसे पूरे राष्ट्र के लिए गर्व की बात बताया है। इस अवसर पर लीला मीणा एवं महिलाए और ग्रामीण उपस्थित रहे।
::::::

आज बिजली बंद रहेगी
प्रतापगढ़. क्षेत्र में विद्युत लाइनों में रख-रखाव के कारण गुरुवार को कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि गुरुवार सुबह
9.30 से 4 बजे तक रठांजना, देवगढ़, बारावरदा वाटर वक्र्स रोड, लांबाडाबरा आदि इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
==::=:=
प्रतापगढ़ मंडी भाव
प्रतापगढ़. यहां कृषि उपज मंडी में बुधवार को विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2011 से 1941, मक्का 1740 से 1914, चना 4413 से 4988, मसूर 6100 से 7051, सोयाबीन 5300 से 9375, सरसों 7391 से 7530, अलसी 8081 से 8460, मैथी 6296 से 7350, अजवाईन 8900 से 11400, लहसुन 2510 से 6610, प्याज 510 से 1800, धनिया 6060 से 6351 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

Home / Pratapgarh / पुंसवन संस्कार यज्ञ का आयोजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो