scriptराजनीति को सिर्फ चुनाव तक सीमित रहना चाहिए, तभी विकास संभव है : मंत्री आंजना | politics should be concerned with during elections : anjana | Patrika News
प्रतापगढ़

राजनीति को सिर्फ चुनाव तक सीमित रहना चाहिए, तभी विकास संभव है : मंत्री आंजना

निजी स्कूल का किया उद्घाटन

प्रतापगढ़Mar 11, 2019 / 12:06 pm

Ram Sharma

pratapgarh

राजनीति को सिर्फ चुनाव तक सीमित रहना चाहिए, तभी विकास संभव है : मंत्री आंजना


छोटीसादड़ी. राज्य के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि राजनीति को सिर्फ चुनाव तक सीमित रहना चाहिए। चुनाव के बाद सभी को विकास के लिए एकजुट होना चाहिए। तभी क्षेत्र का सही विकास हो पाएगा। मेरी सोच हमेशा से ही विकास की रही है।
आंजना रविवार को नगर के पुराने अचलपुरा रोड पर एक निजी विद्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा से ही सकारात्मक सोच रही है और बिजली, पानी, सडक़ व स्वास्थ्य हमेशा से प्राथमिकता रही है। चुनाव जीतने के बाद इन्हीं प्राथमिकताओं और क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयास जारी है। जिस तरह बालिका विद्यालय का विकास किया है उसी तर्ज पर नगर के गुलाबचंद मेवाड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भी विकास किया जाएगा। इसलिए राजनीति चुनाव तक ही होनी चाहिए। विकास के लिए सब को एकजुट होना चाहिए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नाथू लाल औदिच्य, ज्ञानिशरण सिंह, पीसीसी सदस्य अमृत लाल बण्डी और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल थे।
कार्यक्रम को वीरेंद्र कुमार औदिच्य ने संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक महिम शर्मा विद्यालय अध्यक्ष साधना सिंह संगीता शर्मा आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश शर्मा ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो