scriptदेर रात अज्ञात बदमाशों ने जेल के सामने युवक पर किया फायर, हाथ पर लगी गोली | Shot the young man in front of prison in pratapgarh | Patrika News
प्रतापगढ़

देर रात अज्ञात बदमाशों ने जेल के सामने युवक पर किया फायर, हाथ पर लगी गोली

अस्पताल में चल रहा है उपचार

प्रतापगढ़Apr 09, 2019 / 01:31 am

abdul bari

firing

देर रात अज्ञात बदमाशों ने जेल के सामने युवक पर किया फायर, कंधे पर लगी गोली

प्रतापगढ़.

शहर में सोमवार रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जिसने साबित कर दिया कि अपराधियों में पुलिस का बिल्कुल खौफ नहीं है। यहां जिला जेल के सामने देर रात बाइक सवार 3 युवकों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार दीपक सिंह भाटी पुत्र देवीसिंह भाटी 23 वर्ष निवासी कोलवी मंदिर पिल्लू प्रतापगढ़, प्रतापगढ़ मंदसौर रोड पर घूम रहा था।

युवक के कंधे पर लगी गोली..
घूमने के दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली युवक के कंधे पर लगी। जिस से वह घायल हो गया। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी हैै। साथ ही वारदात के कारणों का भी पता लगया जा रहा है। प्रतापगढ़ में इस वारदात के बाद पुलिस के इकबाल पर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है।

Home / Pratapgarh / देर रात अज्ञात बदमाशों ने जेल के सामने युवक पर किया फायर, हाथ पर लगी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो