scriptशर्मनाक! छात्रा का दो बार अपहरण कर किया बलात्कार, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार | teacher arrested in student rape case at Pratapgarh | Patrika News
प्रतापगढ़

शर्मनाक! छात्रा का दो बार अपहरण कर किया बलात्कार, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

पीपलखूंट थाना पुलिस ने छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोपी शिक्षक को पोक्सो के तहत गिरफ्तार किया है। शिक्षक को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

प्रतापगढ़Sep 05, 2019 / 06:10 pm

Kamlesh Sharma

rape
पीपलखूंट (प्रतापगढ़)। पीपलखूंट थाना पुलिस ने छात्रा के साथ बलात्कार करने के आरोपी शिक्षक को पोक्सो के तहत गिरफ्तार किया है। शिक्षक को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी शिक्षक पर पीडित छात्रा का दो बार अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप है।
पीपलखूंट थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि 31 अगस्त को एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसकी पुत्री सरकारी स्कूल में कक्षा 11 वीं में पढ़ रही है।
उसी स्कूल में कार्यरत सरकारी शिक्षक बलविन्दर पुत्र बक्शुराम गणावा निवासी कुपडा(हरु) थाना पीपलखूंट भी पढ़ाता है। वह 28 अगस्त रात को उसके घर कार लेकर आया और अलग कमरे में सो रही पुत्री को जबरन उठाकर ले गया।
उसे पीपलखूंट में एक मकान पर ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ बलात्कार किया। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे बदहवास अवस्था में वापस घर पर छोड गया। इसकी जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी।
रिपोर्ट पर पीपलखूंट पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया। अनुंसधान शुरू किया गया। इस दौरान पुलिस एक सितंबर को छात्रा के घर गई। जहां सामने आया कि छात्रा का फिर से शिक्षक ने अपहरण कर लिया है।
पुलिस ने एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने अपहर्ता व अभियुक्त की तलाश कर बांसवाड़ा गई। जहां से से पीडिता को दस्तयाब किया गया। जबकि आरोपी शिक्षक वहां से फरार हो गया था।
टीम ने 3 सितंबर को शिक्षक बलविंदर को पीपलखूंट में उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार भी जब्त की गई। आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Home / Pratapgarh / शर्मनाक! छात्रा का दो बार अपहरण कर किया बलात्कार, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो