scriptट्रांसफार्मर में आग से जले लाखों के उपकरण | transfarmer catch fire | Patrika News
प्रतापगढ़

ट्रांसफार्मर में आग से जले लाखों के उपकरण

– एरियापति रोड पर हुआ हादसा

प्रतापगढ़Apr 13, 2019 / 12:30 pm

Ram Sharma

pratapgarh

ट्रांसफार्मर में आग से जले लाखों के उपकरण

एरियापति रोड पर ट्रांसफॉर्मर जला
प्रतापगढ़ .शहर के एरियापति रोड पर गुरुवार रात को एक ट्रांसफॉर्मर जल गया। इससे कई लोगों के घरों में विद्युत उपकरण जल गए। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम अधिकारियों को भी सूचना दी है। उपभोक्ताओं ने बताया इससे करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। लोगों ने यहां अधिक क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है।
यहां गुरुवार रात को ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई।इससे लपटें उठने लगी। इसके साथ ही घरों में विद्युत उपकरण भी जल गए।
पारिवारिक विवाद में पेशी पर आए वृद्ध की कोर्ट में हुई मौत
प्रतापगढ़. यहां न्यायालय में शुक्रवार को पेशी पर आए एक वृद्ध की तबियत खराब होने से मौत हो गई। इस संबंध में परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया
है।
धमोतर थाना क्षेत्र के बोरी निवासी माणकलाल (74) मेहता की पत्नी पुष्पा मेहता पूर्व में प्रतापगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी है। माणकलाल का फैमेली कोर्ट में केस चल रहा था। माणकलाल पिछले कई वर्षों से नीमच में रह रहे थे। वे शुक्रवार को कोर्ट में पेशी पर आए थे। यहां अचानक तबीयत खराब हो गई और नीचे गिर गए। इससे सिर में भी चोट आई थी। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां आईसीयू में भी भर्ती कराया गया। लेकिन यहां उनकी मौत हो गई। इस बीच सूचना पर उनकी पुत्री और दामाद नीमच से यहां पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए कहा। इस पर शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
तीन दिन में टावर हटाने के आदेश
प्रतापगढ़ .यहां इंदिरा कॉलोनी में लगाए जा रहे मोबाइल टावर का लोगों ने विरोध किया था। इसे लेकर जिला कलक्टर श्यामसिंह राजपुरोहित ने हटाने के आदेश दिए है। इसके साथ ही नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्रकुमार मीणा ने इंदिरा कॉलोनी में टावर लगाने की एनओसी को निरस्त किया। इसके साथ ही 3 दिन में टावर हटाने के आदेश संबंधित फर्म को दिए है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो