प्रतापगढ़. जिले के अरनोद और सुहागपुरा थाना इलाके में कृषि कार्य करते दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। मामले दर्ज किए गए है। सुहागपुरा के छोटी अंबेली गांव में कृषि कार्य करने के दौरान एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया है। सुहागपुरा थाने के जांच अधिकारी गणपतलाल ने बताया कि छोटी अंबेली निवासी नानूराम मीणा ने प्रकरण दर्ज करवाया कि उसका छोटा भाई डुलजी मीणा बुधवार रात अपने खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। उसने खेत पर जाकर मोटर चालू की और सिंचाई शुरू की। इस दौरान कुएं से पानी आना बंद हो गया। उसने जाकर देखा तो पाइप का जॉइंट निकल गया था। वह पाइप जोड़ रहा था, इसी दौरान पैर फिसलने से कुएं में जा गिरा। आस-पास मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने उसे कुएं में से निकालने का प्रयास किया। बाद में कुए का पानी निकाला गया लेकिन तब तक डुलजी की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। बाद में उसके शव को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मामले में अनुसंधान जारी है। कनाड़. कनाड़-अरनोद सड$क मार्ग के पास सरसों खेत पर ङ्क्षसचाई का कार्य करते समय अज्ञात कारणों के चलते एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर अरनोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्ट करवा परिजनों को सौंप दिया। हैड कांस्टेबल वासुदेव ने बताया कि किसान अर्जुन (22) पुत्र वजेराम मीणा निवासी पिपलिया लालगढ़ यहां खेत में ङ्क्षसचाई कर रहा था। इस दौरान अज्ञात कारणों से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अरनोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। मामले की जांच की जा रही है।