scriptमहिलाएं भी पीछे नहीं | Women are not behind | Patrika News
प्रतापगढ़

महिलाएं भी पीछे नहीं

वाहनों की छतों पर बैठकर यात्रा करती है महिलाएं

प्रतापगढ़Apr 17, 2018 / 07:55 pm

rajesh dixit

Pratapgarh

pratapgarh


प्रतापगढ़
जिले में इन दिनों वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां देखी जा सकती है। वाहनों के अंदर और छत पर भी लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करते है। लेकिन अब तो छतों पर बैठने में महिलाएं भी पीछे नहीं है। पुलिस की ओर से मंगलवार को की गई कार्रवाई में एक जीप को जब्त की है। इस जीप की छत पर पुरुष ही नहीं महिलाएं भी बैठी थी। एएसआई भंवरलाल ने बताया कि अरनोद रोड पर पुलिस ने एक जीप को रुकवाई। इसकी छत पर भी लोग बैठे हुए थे। इस पर जीप को एमवी एक्ट में जब्त किया गया।

परशुराम जयंती आज, होंगे कई आयोजन
प्रतापगढ़.
शहर सहित जिले भर में कई जगह बुधवार को भगवान परशुरात जयंती मनाई जाएगी। शहर में परशुराम जयंती पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर में राजस्थान ब्राह्म्ण महासभा एवं युवा प्रकोष्ठ की ओर से १७ वां परशुराम जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। परशुराम जयंती पर बुधवार को पूजन, हवन, महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन साढ़े ५ बजे श्री नृसिंह मांगलिक भवन पर आयोजित किया जाएगा। इसके दूसरे दिन गुरुवार को तपस छात्रावास नई आबादी के छात्रों केा बिस्किट एवं फल वितरण किया जाएगा। २० अप्रेल को चेनकुण्ड महादेव मंदिर परिसर में परिण्डे बांधे जाएंगे। २१ अप्रेल को ब्रह्मसभा में रात्रि ८ बजे गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। २२ अप्रेल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को नृसिंहघाट पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा अब कल होगी
प्रतापगढ़.
महाविद्यालय के प्रथम वर्ष कला के नियमित एवं स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की बुधवार को आयोजित होने वाली पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा अब गुरुवार को सुबह ११ से २ बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं जिन विद्यार्थियों के रोल नं ५०९४६१ से ५०९७३९ तक है। उनकी परीक्षा महाविद्यालय के पास औद्यौगिक प्रशिक्षण बांसवाड़ा रोड़ पर आयोजित की जाएगी। शेष छात्रों की परीक्षा राजकीय महाविद्यालय में ही होगी।
————-
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो