scriptइस तारीख को नई पार्टी बना सकते हैं बाहुबली राजा भैया, जोर शोर से चल रही तैयारी | Bahubali raja bhaiya can declare about his own party on Important date | Patrika News
प्रतापगढ़

इस तारीख को नई पार्टी बना सकते हैं बाहुबली राजा भैया, जोर शोर से चल रही तैयारी

इस तारीख को नई पार्टी बना सकते हैं बाहुबली राजा भैया, जोर शोर से चल रही तैयारी…

प्रतापगढ़Jun 19, 2018 / 03:54 pm

ज्योति मिनी

Bahubali raja bhaiya can declare about his own party on Important date

इस तारीख को नई पार्टी बना सकते हैं बाहुबली राजा भैया, जोर शोर से चल रही तैयारी

प्रतापगढ़. राजनीतिक गिलियारे में राजा भैया की अपनी पार्टी बनाने की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि, राजा भैया अपनी पार्टी की घोषणा महत्वपर्ण तारीख को कर सकते हैं। जिसके लिए करीबियों औऱ समर्थकों की तैयारी जोरों पर है। कुछ दिन पहले ग्रुपों मे पोस्ट शेयर किया गया। जिसमें राजा भैया के अपनी पार्टी बनाने को लेकर सर्वे किया जा रहा। वहीं http://rajabhaiya.in/ लिंक पर क्लिक करने से आप देख कत हैं कि, कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया को क्या अब कोई पार्टी ज्वाइन करनी चाहिए या स्वयं की पार्टी बनाना चाहिए? सवाल लाइव पूछा जा रहा है। आप अपना नाम औऱ नंबर समसमिट कर आगे की प्रॉसेस को पूरी कर सकते हैं।
दरअसल, राजा भैया के बेहद करीबी और प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष प्राधानसंघ पिंटू सिंह सोशल साइट्स ग्रुपों में एक पोस्टर वायरल किया है। जिसमें सर्वे के लिए एक सवाल पूछा गया है कि, क्या कुंवर रघराज प्रताप सिंह राजा भैया को अब कई पार्टी ज्वाइन करनी चाहिए या खुद की पार्टी बनानी चाहिए। जवाब के लिए a, b और c के आप्शन दिया गए हैं। A यानी बेजीपी B यानी सपा और C यानी खुद का पार्टी। इस पोस्ट में राजा भैया की फोटो लगी है साथ ही लोगों से अपील की गई है कि, अपना जवाब कमेंट बॉक्स में जरूर दें। वहीं इस पोस्ट को ग्रुपों में अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की गई हैं।
इस पोस्टर के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तेजी से इस पोस्टर को ग्रुपों में शेयर किया जा रहा है। वहीं इस सर्वे में लोग अपना कमेंट भी दे रहे हैं। कुछ लोगों कहनी है कि, राजा भैया को अपनी पार्टी बना लेनी चाहिए, तो वहीं कुछ बीजेपी और सपा ज्वाइन करने की भी बात कह रहे हैं।
इस दौरान लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाना शुरू कर दिए कि, अब राजा भैया किसके साथ जाएंगे य अपनी पार्टी बनाएंगे। राजनैतिक गलियारों में हलचल है। लगातार कुंडा से छह बार निर्दलीय विधायक होना और प्रत्येक चुनाव में रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतना राजा भैया का आज तक सबसे बड़ा रिकार्ड रहा है।

वायरल पोस्ट में प्रधान संघ के अध्यक्ष औऱ राजा भैया के करीबी पिंटू सिंह से जब पत्रिकाने इस पोस्ट को लेकर बात की तो उन्होंने बताया कि, आगामी 30 नवम्बर को राजा भैया का पचीस वर्ष का राजनैतिक कार्यकाल पूरा होने पर जनता की राय व मांग को देखते हुए राजधानी लखनऊ में (सिल्वर जुबली) कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। जो बड़े स्तर पर मनाया जाएगा और इसी दौरान जनता की राय के अनुसार राजा भैया अपने राजनैतिक कैरियर को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। राजा भैया इस मौके पर बता सकते हैं कि, वे नई पार्ट बनाएंगे। प्रधान संघ के अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि, यदि राजा भैया ने नई पार्टी बनाई तो सत्ता में मौजूद कई कद्दावर राजनेताओं को पुनः सत्ता प्राप्त करने में लोहे के चने चबाने पड़ेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो