scriptराजा भैया के गढ़ में अपना दल नेता और ब्लॉक प्रमुख पति पर जानलेवा हमला, असलहे से लैस दबंगों ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, कैबिनेट मंत्री पर आरोप | block pramukh husband beaten on road in raja bhaiya area | Patrika News
प्रतापगढ़

राजा भैया के गढ़ में अपना दल नेता और ब्लॉक प्रमुख पति पर जानलेवा हमला, असलहे से लैस दबंगों ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, कैबिनेट मंत्री पर आरोप

राजा भैया के गढ़ में अपना दल नेता और ब्लॉक प्रमुख पति पर जानलेवा हमला,

प्रतापगढ़Jun 06, 2018 / 06:24 pm

ज्योति मिनी

block pramukh husband beaten on road in raja bhaiya area

राजा भैया के गढ़ में अपना दल नेता और ब्लॉक प्रमुख पति पर जानलेवा हमला,

प्रतापगढ़. जिले में प्रमुख पति को असलहे से लैस दबंगों ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा। अपना दल एस नेता व ब्लॉक प्रमुख पति पर जानलेवा हमला। गाड़ी में मारी टक्कर। लाठी डंडे से सड़क पर ड्राइवर को पीटा। मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख के पति कुलदीप पटेल को दौड़ाकर पीटा। पुलिस मौके पर। सड़क पर प्रमुख पति मदद की गुहार लगाता रहा। प्रमुख पति के साथ गाड़ी में बैठे सांसद के प्रतिनिधि राघवेंद्र राजू मौके से जान बचाकर भागे। प्रमुख पति ने लगाया कैबिनेट मंत्री मोती सिंह पर अपने गुर्गों से हमला और पिटाई कराने का आरोप। नगर कोतवाली इलाके के करनपुर का मामला।
दरअसल, नगर कोतवाली इलाके में दिनदहाड़े दबंगों का तांडव कर दहशत फैलाई। गाड़ी टकराने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। प्रमुखपति कुलदीप पटेल व प्रतापगढ़ के सांसद के प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह उर्फ राजू को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दोनों पक्ष के चार लोग घायल। जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। दो लोगों को पुलिस ने असलहा समेत लिया हिरासत में लिया। भारी पुलिस बल मौके पर जांच में जुटी। दोनों पक्ष एक -दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे। मगरौरा प्रमुखपति ने लगाया मंत्री मोती सिंह के इसारे पर हमले का आरोप। मारपीट को लेकर भाजपा-अपना दल एस फिर हुई आमने-सामने।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान

वहीं इस हाइटेक मामले में आया नया मोड़। अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह ने मीडिया को दिया बड़ा बयान। अपना दल एस के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं। दोषियों के खिलाफ होगी सख्त से सख्त कार्यवाही। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल एस आशीष सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सचिव गृह से मिलने के लिए पहुंचा।
input- सुनील सोमवंशी

Home / Pratapgarh / राजा भैया के गढ़ में अपना दल नेता और ब्लॉक प्रमुख पति पर जानलेवा हमला, असलहे से लैस दबंगों ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, कैबिनेट मंत्री पर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो