scriptसपा को एक और बड़ा झटका, भाजपा के कद्दावर नेता मोती सिंह को हराने वाले राम सिंह पटेल ने छोड़ी पार्टी | samajwadi party lader ram singh patel quit party join copngress | Patrika News
प्रतापगढ़

सपा को एक और बड़ा झटका, भाजपा के कद्दावर नेता मोती सिंह को हराने वाले राम सिंह पटेल ने छोड़ी पार्टी

पूर्व सांसद के बेटे हैं राम सिंह पटेल

प्रतापगढ़Mar 23, 2019 / 08:24 pm

Ashish Shukla

up news

सपा को एक और बड़ा झटका, भाजपा के कद्दावर नेता मोती सिंह को हराने वाले राम सिंह पटेल ने छोड़ी पार्टी

प्रतापगढ़. कांग्रेस ने एक दिन पहले ही सपा को झटका देते हुए पूर्व सांसद बालकुमार पटेल को न सिर्फ पार्टी में शामिल कराया बल्कि बांदा लोकसभा सीट से उम्मीदवार भी बना दिया। उसके बाद सपा को एक और झटका तब लगा जब उसके एक और नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया और कांग्रेस के हो गए। अब सपा से जाने वाले नेता हैं रामकुमार सिंह पटेल। ये पट्टी विधानसभा सीट से 2012 में समाजवादी पार्टी से विधायक थे। इनकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन्होने 2012 में भाजपा के बड़े नेता और पूर्व मंत्री मोती सिंह को चुनाव हरा दिया था। हालांकि 2017 में राम सिंह चुनाव हार गए। इन्हे भाजपा उम्मीदवार के हाथों कम वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीतिक में एंट्री के बाद पार्टी में लगातार विपक्षी पार्टियों के शामिल होने का सिलसिला तेजी से चल रहा है। कांग्रेस विपक्षी पार्टियों से नाराज नेताओं को अपने खेमे में शामिल करने से गुरेज नहीं कर रही है। कांग्रेस में सपा और बसपा के नेता भी शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस को पता है कि लगातार पांच सालों से पार्टी का साथ छोड़ रहे नेताओं के इस दौर में उसे मजबूती के लिए नेताओं की बड़ी जमात चाहिए ताकि संगठन कमजोर न रहे। ऐसे में दूसरे दलों के नेताओं को लाकर कांग्रेस अपने कुनबे को बढ़ाने में जुटी है।
सपा के साथ ही भाजपा के लिए भी झटका है कांग्रेस का दाव

लगातार पटेल नेताओं को कांग्रेस के खेमे से जुड़ना सपा के लिए ही नहीं बल्कि भाजपा के लिए भी किसी झटके से कम नहीं है। जहां पटेल मतदाताओं को साधने के लिए सपा ने नरेश उत्तमन पटेल को प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया है तो वहीं अपना दल एस से गठबंधन कर भाजपा भी इस वोट बैंक को अपने पास ही रखना चाहती है। लेकिन पहले अपना दल कृष्णा पटेल गुट के साथ कांग्रेस ने गठबंधन किया। फिर पूर्व सांसद बालकुमार पटेल को पार्टी में शामिल कराया और अब राम सिंह पटेल को साथ लाकर कांग्रेस सपा के साथ भाजपा को भी कमजोर करने में जुटी है।

Home / Pratapgarh / सपा को एक और बड़ा झटका, भाजपा के कद्दावर नेता मोती सिंह को हराने वाले राम सिंह पटेल ने छोड़ी पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो