जब इस घटना की जानकारी ननिहाल वालों को पता चला तो, हत्यारे की मामी ने तुरंत पूर्व प्रधान के घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पूर्व प्रधान के भतीजे सुजीत सिंह ‘पिंकू’ ने तुरंत थाना हथिगवां को अवगत कराया। बता दें कि, थाना हथिगवां पुलिस टीम और SO अर्जुन सिंह की सक्रियता से हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में है।
जानकारी के मुताबिक, दहेज के लालची हत्यारा संजय सरोज पुत्र सरयू प्रसाद ने अपनी पहले पत्नी के साथ बहुत अत्याचार किया था। आये दिन अपनी पहली पत्नी के साथ मार पीट किया करता था और ससुराल से पैसे की मांग करता था।
जब ससुराल वालों ने पैसे नहीं दिए तो उसे अपने घर से अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और कुछ दिन बीत जाने के बाद जब ससुराल वालों ने पैसे नहीं दिए तो पहली पत्नी को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली।
विनीता से शादी किये हुए लगभग डेढ़ से दो साल ही बीता था की दहेज के लालची पति ने हत्या कर दी।
बताया जाता है कि, हत्यारा संजय सरोज शातिर दिमाग का व्यक्ति है। उसने प्लान के तहत विनीता की हत्या अपने ननिहाल में किया। पर उसकी चाल काम न आयी क्योंकि, उसके ननिहाल वालों, गांव, और पुलिस की सूझबूझ की वजह से अब वह पुलिस की गिरफ्त में है।