ये है पूरी कहानी
इलाहाबाद के करेली इलाके की एक लड़की का उसके गांव के ही सूरज नाम के लड़के से प्रेम संबंध था। दोनों छिप-छिपकर एक दूसरे से मिलते थे। उस दिन रात कों भी सूरज लड़की से मिलने पहुंचा। उसने लड़की से सबंध भी बनाए। इसी बीच लड़की को खोजते हुए उसका भाई दीपक और चाचा सुखलाल भी बाइक से वहां आ गया। दोनों ने लड़की को सूरज के साथ देख लिया। सूरज पर बाइक की लाइट पड़ी तो वह वहां से भाग खड़ा हुआ। दोनों ने लड़की को जमकर डांटा और मारा। सुबह गांव वालों ने वहीं लड़की की लाश देखी। इसके बाद रेप कर हत्या की बात कही जाने लगी। भाई भी अपनी बहन को ढूंढने का नाटक करता रहा।
ऐसे की थी हत्या
एसपी सिटी सिद्धाथ मीणा सहायक पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव व क्षेत्राधिकारी प्रथम के नेतृत्व में करेली थाना प्रभारी इन्द्रदेव व उपनिरीक्षक लोकेश प्रताप सिंह सहित पूरी टीम मामले की जांच में जुटी थी। जांच के बाद पता चला कि अभियुक्त सूरज द्वारा सात अप्रैल की शाम कई बार दुष्कर्म किया गया। मृतका के भाई और चाचा ने दोनों को साथ देख लिया। मृतका के इस तरह के काम से अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा गिरने के खयाल से वह गुस्से में थे। भाई दीपक व चाचा सुखलाल उसे घसीटते हुए ले जाने लगे। पुलिस के मुताबिक मृतका के गले में दुपट्टे का फन्दा कसने से उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद दोनों चुपचाप उसे वहीं छोड़कर भाग गए। दूसरे दिन पुलिस को भ्रमित करते हुए सूचना दी। पर जांच टीम ने सच्चाई पता लगा ही ली। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
by Prasoon Pandey