प्रयागराज

international Yoga Day 2022 Theme: 8 साल के आकार साहू ने यमुना नदी के गहरे पानी में तैरते हुए किया जल योग, दिया फिट रहने का संदेश

आकार साहू ने यमुना नदी के गहरे और तेज जलप्रवाह में स्थिर भाव से योग क्रियाएं करने वाले पहले नन्हा योग साधक है। आकार साहू महज आठ साल की उमर में इस नन्हे जल योग साधक ने योग के उस स्वरूप को यहां साकार कर दिखाया है। इसके साथ ही यमुना की गहरी तेज जलधारा में इस तरह योग आसनों की क्रियाओं को कर रहे है जैसे कोई साधक जमीन पर बने किसी मंच से योग कर रहा हो।

प्रयागराजJun 21, 2022 / 05:35 pm

Sumit Yadav

international Yoga Day 2022 Theme: 8 साल के आकार साहू ने यमुना नदी के गहरे पानी में तैरते हुए किया जल योग, दिया फिट रहने का संदेश

प्रयागराज: 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरा देश बड़े ही धूमधाम से योग दिवस मना रहा है। हर कोई इस दिन बड़े उत्साह के साथ मनाया। संगमनगरी प्रयागराज के रहने वाले 8 साल के आकार साहू ने यमुना नदी में जल योग साधना करके लोगों स्वास्थ्य और हेल्थी रहने का संदेश दिया है। योगा दिवस पर एक तरफ जहां संगम नोज पर हजारों ने एक साथ योगा किया तो वहीं आकर ने यमुना नदी की गहरे पानी में तैरते योग साधना की।
जल प्रवाह में स्थिर भाव से किया योग

आकार साहू ने यमुना नदी के गहरे और तेज जलप्रवाह में स्थिर भाव से योग क्रियाएं करने वाले पहले नन्हा योग साधक है। आकार साहू महज आठ साल की उमर में इस नन्हे जल योग साधक ने योग के उस स्वरूप को यहां साकार कर दिखाया है। इसके साथ ही यमुना की गहरी तेज जलधारा में इस तरह योग आसनों की क्रियाओं को कर रहे है जैसे कोई साधक जमीन पर बने किसी मंच से योग कर रहा हो।
यह भी पढ़ें

international Yoga Day 2022 Theme: गंगा-यमुना के तट पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया योग, दिया फिट रहने का संदेश

साल भर किया मेनहत

मीडिया से बात करते हुए आकार साहू कहते हैं वह बहुत छोटी उम्र से योगा करते आ रहें हैं। जब मैं चार का था तभी योग की क्रियाएं करता था। जल योग के लिए वर्षी की कठिन योग साधना के बाद अब योग में जल योग साधना की है। योगा करने से शरीर फिट होने के साथ बॉडी की हर पार्ट मजबूत हो जाती है। इसके साथ फेफड़ा मजबूत होता है और सभी को योग करना चाहिए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.