मामले में जमानत अर्जी का विरोध किया गया। इस दौरान यह तर्क दिया कि जिनकी मृत्यु हुई है वह 18 अक्तूबर 2020 की शाम सिरसा से मोटरसाइकिल पर अपने घर आ रहे थे। लवकुश, रोहित, अर्जुन सहित आठ लोगों ने उसे सराय ममरेज थाना क्षेत्र में कामधेनु कॉवेंट स्कूल के पास घेरकर हमला कर दिया। उनके हाथों में फरसा, कुल्हाड़ी, बल्लभ, गंडासा, सरिया थी। हमले में वह बेहोश हो गए लोग दौड़े तो हमलावर अधमरा छोड़कर भाग गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
मुकदमा लिखने के बाद अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा लिखने के बाद गिरफ्तारी शुरू की गई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई। जमानत के लिए आरोपित रोहित ने हाईकोर्ट में अर्जी दी जिसकी सुनवाई की गई। याची का कहना था कि ग्राम पंचायत चुनाव में झगड़े के कारण उसे झूठा फंसाया गया है। एफआइआर दर्ज करने में दो दिन की देरी की गई है। इसके साथ याची 25 अगस्त 2021 से निर्दोष जेल में बंद हैं। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी है।