प्रयागराज

अखिलेश यादव साबित हो चुके हैं नाकाम मुख्यमंत्री – नन्दी

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी चुनावी जाल बुनना शुरू कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की गलियों में नजर आने लगे हैं। विधानसभा क्षेत्र की गलियों और सड़कों पर पैदल चलकर जनता से वोट मांगना शुरू कर दिया। मंत्री नन्दी ने घर घर जाकर, महिलाओं, पुरुषों व युवाओं से सीधा संवाद किया।

प्रयागराजJan 21, 2022 / 10:48 pm

Sumit Yadav

अखिलेश यादव साबित हो चुके हैं नाकाम मुख्यमंत्री – नन्दी

प्रयागराज: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नन्दी चुनावी जाल बुनना शुरू कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की गलियों में नजर आने लगे हैं। विधानसभा क्षेत्र की गलियों और सड़कों पर पैदल चलकर जनता से वोट मांगना शुरू कर दिया। मंत्री नन्दी ने घर घर जाकर, महिलाओं, पुरुषों व युवाओं से सीधा संवाद किया।
कार्यों की उपलब्धियां गिनाई

कैबिनेट मंत्री ने योगी सरकार द्वारा पिछले पांच वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। वहीं विधान सभा चुनाव में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया। समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि सपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल को याद किया जाए तो सीधे तौर पर अखिलेश यादव हर जगह फेल साबित हुए। कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक दंगे, भ्रष्टाचार और कड़े राजनीतिक फैसले, हर जगह वो बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव नाकाम साबित हुए।
यह भी पढ़ें

माघ मेले में पहली बार बढ़ा 3.5 फ़ीट जलस्तर, तैयारी में जुटा प्रशासन

सपा सरकार में होता था महिलाओं के साथ उत्पीड़न

मंत्री नन्दी ने कहा कि अखिलेश राज में पूरे देश में महिला उत्पीड़न के 14 फीसदी मामले अकेले यूपी के होते थे। यूपी में महिला अपराधों में अकेले 2016 में 49262 एफआईआर दर्ज की गई थी। सपा शासन काल में रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को अखिलेश यादव ने मंत्री बना रखा था। बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी हो या गुजरात की जेल में कैद अतीक अहमद, पश्चिम में अनिल दुजाना और सुंदर भाटी गैंग हो या फिर अमित कसाना, उमेश राय, बब्बू श्रीवास्तव जैसे अपराधी, सभी सन्निपात सी स्थिति में हैं। दिनों-दिन इन सभी के पैरों के नीचे की जमीन खिसकती जा रही है।

Hindi News / Prayagraj / अखिलेश यादव साबित हो चुके हैं नाकाम मुख्यमंत्री – नन्दी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.