scriptदिल्ली चुनाव पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह , कांग्रेस ने हमे हरा दिया चुनाव | Swatantra Dev Singh said Congress defeated election in Delhi | Patrika News
प्रयागराज

दिल्ली चुनाव पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह , कांग्रेस ने हमे हरा दिया चुनाव

प्रियंका गांधी पर कसा तंज़

प्रयागराजFeb 12, 2020 / 11:24 pm

प्रसून पांडे

Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh BJP

Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh BJP

प्रयागराज | दिल्ली में भाजपा की हुई शर्मनाक हार के बाद यूपी बीजेपी नेता लोगों को जवाब नहीं दे पा रहे है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार पर सवाल पूछे जाने पर प्रदेश बीजेपी नेता सवाल को टालते नजर आए। आखिरी समय तक जीत के बड़े दावे करने वाले भाजपा नजर बचा रहे है। दिल्ली बदलने के नारे के साथ निकले भाजपाइयों के अपने शुरू बदले नजर आ रहे है।


कांग्रेस ने हराया

प्रयागराज पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली में भाजपा की हार स्वीकार करते हुए कहा है कि हमारी सीटें और मत प्रतिशत दोनों बढ़ा है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली में त्रिकोणीय लड़ाई होने से बीजेपी को जरुर फायदा होता। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस ठीक ढ़ंग से दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ी और उसने आम आदमी पार्टी की मदद की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली के हार के कारणों की समीक्षा दिल्ली बीजेपी करेगी। गौरतलब है की भाजपा ने दिल्ली चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। उसके बावजूद दिल्ली में भाजपा 21 साल का बनवास नही ख़त्म नही कर पाई।


प्रियंका गाँधी को घेरा

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आजमगढ़ जिले में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच जाने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आखिर कांग्रेस के पास दिल्ली से लेकर यूपी तक बचा ही क्या है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी अपना काम कर रही है और बीजेपी अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में इन दिनों मंडल और जिले की ईकाई का गठन हो रहा है। इसके बाद प्रदेश ईकाई का भी गठन कर लिया जायेगा। जिसके बाद केन्द्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक संगठन के जरिए पहुंचायी जायेगी। उन्होंने कहा की राजनीत में जीत हार दो पहलू है दोनों को स्वीकार जाना चहिये औए आगे के लिए कड़ी मेहनत करने i जरूरत है।

Home / Prayagraj / दिल्ली चुनाव पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह , कांग्रेस ने हमे हरा दिया चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो