प्रयागराज

कुंडा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह दूसरे दिन बैठे धरने पर, जानिए वजह

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह का बुधवार और गुरुवार को धरना-प्रदर्शन जारी रहा है। वह शेखपुर गांव पर लगे मस्जिद आकर गेट के विरोध में धरने पर बैठे हैं। सुबह से अधिकारियों ने धरने स्थल पर पहुंचकर उठने को कहा लेकिन उदय प्रताप सिंह नहीं माने। उनकी मांग है कि मस्जिद नुमा गेट हटाया जाए।

प्रयागराजAug 04, 2022 / 06:14 pm

Sumit Yadav

कुंडा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह दूसरे दिन बैठे धरने पर, जानिए वजह

प्रयागराज: प्रतापगढ़ कुंडा सीट के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह लगातार विवादों में घिरे रहते हैं। गुरुवार को एक फिर राजा भैया के पिता धरने पर बैठ गए हैं। कुंडा के शेखपुर आशिक में मुहर्रम के मौके पर लगे मस्जिद नुमा गेट हटाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी विरोध जारी रहा। इस दौरान जिले के एसएसपी और डीएम ने बहुत मनाने की कोशिश किया लेकिन वह धरने से नहीं उठे। धरने पर अकेले बैठे उदय प्रताप सिंह के समर्थन देने अधिवक्ता भी धरने पर बैठ गए।
मस्जिद नुमा गेट हटाने की मांग

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह का बुधवार और गुरुवार को धरना-प्रदर्शन जारी रहा है। वह शेखपुर गांव पर लगे मस्जिद आकर गेट के विरोध में धरने पर बैठे हैं। सुबह से अधिकारियों ने धरने स्थल पर पहुंचकर उठने को कहा लेकिन उदय प्रताप सिंह नहीं माने। उनकी मांग है कि मस्जिद नुमा गेट हटाया जाए।
हैक कर लिया गया था ट्वीट हैंडल

राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल हैक करने की वजह से नाराज हैं। उन्होंने मस्जिद नुमा गेट हटाने को।लेकर बुधवार को ट्वीट किया था। ट्वीट के पश्चात ही कुंडा के शेखपुर आशिक में मोहर्रम का गेट लगाए जाने के विरोध में पूर्व कैबिनेट मंत्री के पिता राजा उदय प्रताप सिंह तहसील परिसर में पुराने एसडीएम कोर्ट व सीओ कार्यालय के सामने अपने समर्थकों के साथ सुबह 11:00 बजे धरने पर बैठ गए। इसके बाद से मामला बढ़ गया है। गुरुवार को उनका यह धरना जारी है।
यह भी पढ़ें

कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप का ट्वीटर साइट किया गया हैक, इस वजह से डिलीट किए गए एक माह के ट्वीट

ट्वीट पर हिंदू पक्ष में रखते हैं बात

कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह हिन्दू के समर्थन में लगातार ट्वीट करते हैं। इसी क्रम वह शेखपुर गांव में सड़क पर मुहर्रम का गेट बनाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था। लोगों से अपील की थी कि वे इस मामले की मुख्यमंत्री से शिकायत करें। तत्काल गेट को हटवाया जाए। इसके बाद से ही उनका ट्वीटर हैंडल हैक किया गया और एक माह पुराना ट्वीट डिलीट भी किया गया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.