पुणे

Pune Rains: महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश, कई जगहों पर जलजमाव और ट्रैफिक जाम; देखें वीडियो

महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के पुणे और मुंबई में बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

पुणेJun 11, 2022 / 09:16 am

Subhash Yadav

Pune Rains

मुंबई: देश के कई हिस्सों में लोग गर्मी से परेशान हैं तो कुछ राज्यों में मध्यम बारिश से मौसम बदल गया है। मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। साथ ही पुणे में भी भारी बारिश हुई है। जिले में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। साथ ही कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम देखने को मिला है।
ज्ञात हो कि राज्य के पुणे में शुक्रवार को हुई बारिश के चलते ट्रैफिक पर असर पड़ा है। साथ ही कई जगहों पर पेड़ गिर गए और एक जगह दीवार भी गिर गया। जबकि कुछ जगहों पर जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पेड़ गिरने की कुल 30 घटनाएं सामने आई है। जिसमें जीपीओ, पार्वती, भवानी पेठ, प्रभात रोड, एनआईबीएम रोड सहित कुछ इलाकों का समावेश है।
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद बयानबाजी का दौर शुरू, देवेंद्र फडणवीस बोले-भाजपा की ताकत हमें देखने को मिली

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मौसम विभाग का कहना है कि आज भी दोपहर और शाम को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ तेज हवा चलेगी और हल्की बारिश हो सकती है। जबकि महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा में भी आज बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने भी साफ कर दिया है कि देश में 15 जून से मानसून की बारिश होने वाली है। इससे पहले मुंबई में बारिश होने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया था। इसके साथ ही बांद्रा वेस्ट इलाके में एक दो मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया था। इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई थी। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हुए थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.