31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद बयानबाजी का दौर शुरू, देवेंद्र फडणवीस बोले-भाजपा की ताकत हमें देखने को मिली

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव की छह सीटों के नतीजे आ गए हैं। छह सीटों में से तीन पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है और 3 सीट महा विकास अघाड़ी के खाते में गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 11 Jun 2022, 8:44 AM IST

Devendra-Fadnavis

Devendra Fadnavis

मुंबई: देश के चार राज्यों की 16 सीटों पर मतगणना शनिवार तड़के तक जारी रही। महाराष्ट्र के नतीजे सबसे आखिर में आए हैं। राज्य की छह राज्यसभा सीटों में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। साथ ही तीन सीट पर महा विकास अघाड़ी के उम्मीदवार जीते हैं। चुनाव नतीजों के बाद से सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा की ताकत हमें देखने को मिली है। जबकि चुनाव नतीजों पर शिवसेना के संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया दी है।

महाराष्ट्र के पूर्व CM और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है कि महाराष्ट्र में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी चुनकर आए हैं। पीयूष गोयल को सबसे ज्यादा 48 वोट मिली हैं, अनिल बोंडे को भी 48 वोट मिली हैं। उन्होंने कहा कि हमारे तीसरे प्रत्याशी भी शिवसेना के संजय राउत से ज्यादा वोट लेकर चुनकर आए हैं। भाजपा की ताकत आज हमको देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने MVA के तीन विधायकों के वोट पर दर्ज कराई आपत्ति; जानें क्या है वजह

शिवसेना के संजय पवार चुनाव हारे
राज्यसभा चुनाव नतीजों पर संजय राउत ने कहा कि हमारे दूसरे उम्मीदवार संजय पवार को पहली वरीयता के सबसे ज्यादा 33 वोट मिले हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया पेचीदा है। दूसरी वरीयता के वोट के आधार पर भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिल गई। हमारा एक वोट अमान्य भी घोषित किया गया। दरअसल छठी सीट के घमासान देखने को मिला। लेकिन शिवसेना के संजय पवार चुनाव हार गए। उन्हें 39.26 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस के उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को 44 वोट मिले हैं।