31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने MVA के तीन विधायकों के वोट पर दर्ज कराई आपत्ति; जानें क्या है वजह

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए घमासान जारी है। दरअसल वोटिंग के बीच भाजपा ने एमवीए के तीन विधायकों के वोट पर आपत्ति जताई है। जिसमें सुहास कंडे, यशोमती ठाकुर और जितेंद्र आव्हाड का समावेश है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 10 Jun 2022, 3:35 PM IST

Parag-Alawani

Parag Alawani

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव की छह सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग के बीच भाजपा ने महा विकास आघाड़ी के तीन विधायकों के वोट पर आपत्ति जताई है। बीजेपी ने जिन तीन विधायकों के वोट पर आपत्ति जताई है उसमें सुहास कंडे, यशोमती ठाकुर और जितेंद्र आव्हाड के नाम शामिल है। इससे पहले एमवीए को बड़ा झटका तब लगा जब मुंबई कोर्ट ने एनसीपी नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख की याचिका खारिज कर दी। जिससे दोनों नेताओं को आज हो रहे राज्यसभा चुनाव में वोट देने की इजाजत नहीं मिली।

राज्यसभा चुनाव पर पार्टी नेता पीयूष गोयल के पोलिंग एजेंट बीजेपी के पराग अलवानी ने कहा कि एमवीए के तीन वोट-कांग्रेस की यशोमती ठाकुर, एनसीपी के जितेंद्र आव्हाड और शिवसेना के सुहास कांडे पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। बीजेपी ने रिटर्निंग ऑफिसर से उनके वोटों को अमान्य करने का अनुरोध दिया है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि ठाकुर और आव्हाड ने अपने वोटिंग एजेंट के हाथ में मतपत्र थमा दिया था। जबकि कण्डे ने दूर से वोटिंग पेपर दिखाया, जिसकी वजह से वह दो पोलिंग एजेंट को दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें-महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच भाजपा के दावे को जयंत पाटिल ने किया खारिज, बोले-MVA के चारों उम्मीदवार जीतेंगे

दूसरी तरफ महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में अपने वोट की वैधता पर बीजेपी के दावे पर कांग्रेस विधायक यशोमती ठाकुर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सभी चार एमवीए उम्मीदवार जीतकर आएंगे। कांग्रेस विधायक ने कहा कि बीजेपी यह जानती है और इसलिए भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है। इससे पहले महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 260 विधायकों ने वोट डाला है।