1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच भाजपा के दावे को जयंत पाटिल ने किया खारिज, बोले-MVA के चारों उम्मीदवार जीतेंगे

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। छह सीटों के लिए राज्य में वोटिंग जारी है। इसी बीच उद्धव सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि एमवीए के चारों उम्मीदवार जीतेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 10 Jun 2022, 1:20 PM IST

jayant_patil.jpg

Jayant Patil

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा (Maharashtra Rajya Sabha Election) की छह सीटों के लिए मतदान हो रहा है। छठी सीट के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच टक्कर हो रही है। वोटिंग के बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल ने भाजपा के दावे को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा कि एमवीए के चारों उम्मीदवार जीतेंगे। इस चुनाव में छोटे और निर्दलीय विधायकों की भूमिका बहुत अहम है। महाराष्ट्र में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने महा विकास आघाड़ी को समर्थन देकर सभी चौंका दिया है।

विधान भवन में जाते वक्त जयंत पाटिल ने कहा कि बीजेपी कितना भी दावा करे लेकिन महा विकास अघाड़ी के चारों उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हम तीनों दल साथ में चुनाव लड़ रहे हैं। किसी तरह की कोई नाराजगी नहीं है। सभी लोग संपर्क में है। राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार के हस्तक्षेप के बाद समाजवादी पार्टी जिसके दो विधायक हैं और बहुजन विकास अघाड़ी, जिसमें तीन सदस्य हैं। वे एमवीए उम्मीदवारों के लिए मतदान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-राज्यसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 50 फीसदी वोटिंग पूरी, कोई विधायक एम्बुलेंस तो कोई स्ट्रेचर पर मतदान करने पहुंचा

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए 11:37 बजे तक 180 विधायकों ने वोट डाल दिया है। राज्य की छह राज्यसभा सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमें शिवसेना ने संजय राउत और संजय पवार, एनसीपी ने प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को उतारा है। जबकि बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महाडीक को उम्मीदवार बनाया है।