scriptभाजपा एमएलसी दिनेश सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाया बड़ा आरोप , प्रियंका गांधी को बताया सुपर ठग | BJP MLC Dinesh Singh told Priyanka Gandhi Vadra big allegations again | Patrika News
रायबरेली

भाजपा एमएलसी दिनेश सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाया बड़ा आरोप , प्रियंका गांधी को बताया सुपर ठग

भाजपा एमएलसी दिनेश सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाया बड़ा आरोप , प्रियंका गांधी को बताया सुपर ठग

रायबरेलीJun 14, 2019 / 11:25 pm

Madhav Singh

प्रियंका गांधी को बताया सुपर ठग

भाजपा एमएलसी दिनेश सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाया बड़ा आरोप , प्रियंका गांधी को बताया सुपर ठग

रायबरेली ॰ भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत के सभागार में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये कहा कि पिछले दिनों संपन्न हुए चुनाव के बाद पहली बार जनपद की सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रायबरेली में आई थी। लेकिन कांग्रेस के लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार किया गया कि जिले की सांसद सोनिया गांधी व उनकी बेटी प्रियंका गांधी मतदाताओं का आभार प्रकट करने भुएमऊ गेस्ट हाउस रायबरेली आ रही हैं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगी, जबकि, ऐसा हुआ नहीं।
भाजपा एमएलसी दिनेश सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाया बड़ा आरोप , प्रियंका गांधी को बताया सुपर ठग

एमएलसी दिनेश सिंह ने कहा कि सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा भुए मऊ गेस्ट हाउस में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पराजय की समीक्षा करने के बाद मुट्ठी भर कार्यकर्ताओं को बुलाकर आभार प्रदर्शन किया गया। दिनेश सिंह ने कहा कि शायद ! कांग्रेस ने अपनी कमजोरी छिपाने के लिए ऐसा किया है। अगर पूर्वी उत्तर प्रदेश की समीक्षा करनी ही थी तो, इसका केंद्र बनारस या प्रयागराज होना चाहिये था, अगर रायबरेली में पराजय की समीक्षा करनी थी तो, रायबरेली के मतदाताओं को धन्यवाद के बहाने ढिंढोरा पीटने स्वांग क्यों रचा गया और मतदाताओं को गुमराह क्यों किया गया। एमएलसी ने कहा कि अपनी जरूरत के लिए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती से अपने को अलग करने का संदेश सोनिया गांधी ने देकर इन नेताओं को भी ठगने का काम किया है। रायबरेली के सपा बसपा कार्यकर्ताओं व मतदाताओं को मुलाकात के लिए भुएमऊ गेस्ट हाउस ना बुलाए जाने से सपा बसपा के कार्यकर्ता भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कि प्रियंका गांधी का बयान था जिन्होंने कहा कि रायबरेली के कांग्रेसी कार्य कर्ताओं की बदौलत सोनिया गांधी की जीत नहीं हुई बल्कि जनता ने जिताया है। भाजपा प्रत्याशी एमएलसी दिनेश सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी एक सुपर ठग है जो, रायबरेली के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को वर्षों से ठगती चली आ रही है। एक बार फिर अपनी सोची-समझी रणनीति के तहत गांधी परिवार के लोगों ने किया। भाजपा के सांसद पद के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह पराजित होने के बावजूद भी गांव-गांव घर-घर सीधे मतदाताओं की चौखट पर पहुंचकर आभार व्यक्त कर रहे हैं। गौरतलब हो कि, रायबरेली के जनादेश को हृदय से स्वीकार करते हुए एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद वासियों ने उन्हें जो आशीर्वाद स्वरूप अपना बहुमूल्य मत दिया है। वे जनता के बीच में रहकर कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा सांसद सोनिया गांधी की गतिविधियों पर 5 साल नजर रखेंगे।

Home / Raebareli / भाजपा एमएलसी दिनेश सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाया बड़ा आरोप , प्रियंका गांधी को बताया सुपर ठग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो