scriptभाजपा ने किसानों के लिए चलाई कई योजाएं , किया गया सम्मानित | BJP plans several schemes for farmers | Patrika News
रायबरेली

भाजपा ने किसानों के लिए चलाई कई योजाएं , किया गया सम्मानित

भाजपा ने किसानों के लिए चलाई कई योजाएं , किया गया सम्मानित

रायबरेलीJul 20, 2018 / 11:04 am

Ruchi Sharma

raebareli

भाजपा ने किसानों के लिए चलाई कई योजाएं , किया गया सम्मानित

रायबरेली. लालगंज प्रदेश व केंंद्र की भाजपा सरकारों द्वारा किसानों के हित में कई लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार ने सभी फसलों के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुनी बढ़ोत्तरी कर दी है। कस्बे के पावर हाउस के निकट एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा के किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दिलीप यादव ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार मोदी सरकार ने बिचौलियों की व्यवस्था समाप्त करते हुए किसानों के खाते में सीधे पैसे भेजने की योजना को अमली जामा पहनाया है।
उससे भ्रष्टाचार पर काफी लगाम लग चुकी है। सरकार ने किसान फसल योजना, फसल बीमा योजना, केसीसी सहित अनेको लाभकारी योजनायें लागू की है। जिनका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा। जिले में प्रदेश सरकार ने किसानों का 76000 किसानों का कर्ज माफ कर उनकी उन्नति का द्वार खोल दिया है जो एक रिकार्ड है।
यह भी पढ़ें

2019 के लिए बीजेपी का बड़ा दाव, यूपी के इस जिले से करेंगे बड़ा एेलान, भाजपा नेताअों ने शुरू की बड़ी तैयारी

पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को किये गये अपने वायदे पूर्णतः निभाये है। घर घर शौचालय, पीएम आवास, सोलर पम्प योजनायें, मुफ्त गैस कनेक्सन जैसी सुविधायें देकर किसानों की समृद्धि के लिये नया द्वार खोला है। आने वाले लोकसभा चुनावों में जनता भाजपा को वोट देकर राष्ट्र का भविय सुरक्षित करें। किसान सम्मेलन को भाजपा मंडल अध्यक्ष बच्चा पाण्डेय, प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह, हरीसंकर पाण्डेय, रविनंदन सिंह चौहान, जेपी सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील शुक्ला व आयोजन किसान नेता संतोष सिंह ने किया।
इस अवसर पर राजेश सिंह फौजी, अनूप पाण्डेय,कैलास बाजपेयी,आसीस बाजपेयी,राजू शर्मा,प्रधान रघुराज प्रताप सिंह,सुरेंद्र गुप्ता,ओंकार यादव,जितेन्द्र पटेल,सौरभ शुक्ला,डॉ. चन्द्रप्रताप सिंह,संतोष कुमार सिंह,रविनन्दन सिंह चौहान,नागेन्द्र बहादुर सिंह,गुलाब सिंह,राम सरन अग्निहोत्री,सिवम गुप्ता,निमेस सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

Home / Raebareli / भाजपा ने किसानों के लिए चलाई कई योजाएं , किया गया सम्मानित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो