scriptकांग्रेस ने पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को बाटी किताबे अब प्रियंका गांधी वाड्रा का नववर्ष का कैलेंडर दिया गया इन सभी लोगों को | Congress first distributed books to party workers, now Priyanka Gandhi | Patrika News
रायबरेली

कांग्रेस ने पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को बाटी किताबे अब प्रियंका गांधी वाड्रा का नववर्ष का कैलेंडर दिया गया इन सभी लोगों को

कांग्रेस ने पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को बाटी किताबे अब प्रियंका गांधी वाड्रा का नववर्ष का कैलेंडर दिया गया इन सभी लोगों को
जिलाध्यक्ष ने दिया इस पर यह बड़ा बयान

रायबरेलीJan 28, 2020 / 11:05 pm

Madhav Singh

कांग्रेस ने पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को बाटी किताबे अब प्रियंका गांधी वाड्रा का नववर्ष का कैलेंडर दिया गया इन सभी लोगों को

कांग्रेस ने पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को बाटी किताबे अब प्रियंका गांधी वाड्रा का नववर्ष का कैलेंडर दिया गया इन सभी लोगों को

रायबरेली . कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में लगातार पार्टी के संगठन को मजबूत करने की कोशिश करती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी भाजपा पर भी प्रदेश की जनता के मुददों को लेकर लगातार हमला करती रहती है। अभी हाल ही में रायबरेली में दो दिवसीय दौरे पर अपनी मां सोनिया गांधी के साथ आयी थी उन्होने उत्तरप्रदेश के जिलाध्यक्षों और शहरअध्यक्षों के प्रशिक्षण में भाग लिया साथ ही सभी को आगामी होने वाले जिलापंचायती चुनाव एवं 2022 के यूपी के विधानसभा में संगठन को मजबूत किया जा सके और जनता से सीधे सम्पर्क करके आगामी सभी चुनाव में पार्टी को विजय मिल सके। इसी पर रायबरेली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का एक नववर्ष की बधाई देने का कैलेंडर और ग्रेटिंग कार्ड जारी किया गया है।

नववर्ष 2020 पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर एक कैलेंडर जारी किया गया

कांग्रेस पार्टी ने नववर्ष 2020 पर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर एक कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर वर्ष में प्रत्येक माह के पेज पर प्रियंका गांधी की कई ऐसी तस्वीरें भी छापी गई है जिसमें उन्होने उत्तर प्रदेश में पिछले कई महीनों से पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश में हुई कई घटनाओं को लेकर जनता के साथ उनके न्याय के लिये आवाज उठाई साथ ही उत्तरप्रदेश की सरकार से आम जनता को न्याय दिलाने की बात कही है। इस कैलेंडर को प्रियंका गांधी के निर्देश में बुद्धिजीवी, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ साथ पार्टी के लोगों में बांटा जा रहा है, कैलेंडर में उत्सव की जानकारी भी दी गई है।
कैलेंडर में गंगा यात्रा से लेकर चुनार में नजरबंदी तक की फोटो

इस कैलेंडर में गंगा यात्रा से लेकर चुनार में नजरबंदी तक की फोटो जनवरी के कैलेंडर में प्रयागराज से शुरू हुई प्रियंका की गंगा यात्रा की फोटो है तो वहीं मार्च के कैलेंडर में भदोही के गंगा यात्रा की फोटो लगाई गई है अप्रैल के कैलेंडर में चुनाव में किले में नजरबंदी के दौरान लोगों से मिलने की फोटो है सोनभद्र की उम्र में हुई 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी है वहां जाना चाह रही थी लेकिन पुलिस ने उन्हें चुनार किले में नजरबंद कर दिया एक तस्वीर में राहुल गांधी भी प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस बार प्रियंका गांधी की अकेले छापी गई तस्वीरों का यह कैलेंडर रायबरेली की जनता में चर्चा का विषय है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया यह

रायबरेली के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने इस कैलेंडर पर पत्रिका से बात करते हुये बताया कि यह कैलेंडर में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीरों छापने के पीछे कोई ऐसी बात नही है। उन्होने कहा वह हमारी उत्तर प्रदेश की नेता है और आगामी चुनावों और संगठन को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने के पीछे प्रियंका गांधी का ही हाथ है,इसके अलावा हमारी पार्टी की नेता ने भाजपा के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है साथ ही वह प्रदेश की जनता के साथ है और उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार प्रदेश में अगर अन्याय करेगी तो हमारी नेता उस अन्याय के खिलाफ आवाज उठायेगी। प्रियंका गांधी प्रदेश की जनता के साथ किसी भी तरह से अन्याय नही होने देगी।

Home / Raebareli / कांग्रेस ने पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को बाटी किताबे अब प्रियंका गांधी वाड्रा का नववर्ष का कैलेंडर दिया गया इन सभी लोगों को

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो