scriptकांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने जनता की सुनी समस्या, दूर करने का आश्वासन | Congress mla aditi singh visit raebareli | Patrika News
रायबरेली

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने जनता की सुनी समस्या, दूर करने का आश्वासन

अदिति सिंह पहुंची रायबरेली, झट से किया समस्या का एेसा समाधान, हर जगह हो रही तारीफ

रायबरेलीAug 11, 2018 / 06:00 pm

Ruchi Sharma

aditi singh

सदर विधायक अदिति सिंह ने जनता की सुनी समस्या, दूर करने का आश्वासन

रायबरेली. शनिवार को रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह सम्पूर्ण विकास के क्रम में अमावां विकास खण्ड के ग्राम सभा गढ़ी खास, हरदासपुर, परिगवाँ, कचौन्दा, बीबीपुर तालुके हसनापुर में पहुंचे थी। जहां उन्होंने क्षेत्रीय जनता के बीच उनकी जनसमस्याअों को सुनकर जल्द ही समस्या का समाधानकरने का प्रयास किया। इसके साथ ही जनता के बीच जाकर बातचीत की अौर उनका दुख दर्द भी बांटा व दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया।
जनता के बीच पहुंचकर सुनी समस्या

जनसंपर्क के दौरान किसानों के सुविधाओं को ध्यान में रखकर विद्युत व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं पेयजल जैसी क्षेत्रीय समस्याओं को तत्काल समाधान किये जाने हेतु निर्देश दिये । साथ ही जनता की सभी समस्याएं सुनी और समस्याओं के निराकरण के लिए भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें

हो गया खुलासा, क्षेत्र की समस्या नहीं ये था शिवपाल यादव-सीएम योगी की मुलाकात का सच,सामने आई बड़ी वजह

लंदन से की पढ़ाई

बता दें अदिति सिंह पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी हैं और लंदन से पढ़कर आयी हैं। लंदन से आने के बाद भी अदिति सिंह का जीवन जीने का तरीका बेहद सरल है। वे अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच जाकर स्वयं ही उनकी समस्याएं जानती हैं।
यह भी पढ़ें

शादि के चार दिन बाद पति बोला, इसके साथ कर लो विवाह.. वजह जानकर सब रह दंग

रायबरेली जिले से पहली बार चुनी विधायक

अदिति सिंह यूपी के रायबरेली जिले से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने साल 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल की थी। अदिति सिंह की जीत इस मायने में खास थी कि उन्होंने ऐसे वक्त में चुनाव जीता था, जब बीजेपी ने पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का टाट उलट दिया था। अदिति सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अखिलेश सिंह इसी सीट से पांच बार विधायक बन चुके हैं।

Home / Raebareli / कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने जनता की सुनी समस्या, दूर करने का आश्वासन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो