scriptपूर्व प्रधान की रहस्यमय मौत, नहीं सुलझ रही गुत्थी | Former Gram pradhan mysterious death in Raebareli news | Patrika News
रायबरेली

पूर्व प्रधान की रहस्यमय मौत, नहीं सुलझ रही गुत्थी

पूर्व प्रधान उदयराज की हत्या केस में पुलिस, घर से मिली कुछ टैबलेट के रहस्य में उलझ गई है।

रायबरेलीSep 27, 2017 / 12:50 pm

आलोक पाण्डेय

Udayraj

रायबरेली. जिले के गुरुबख्शगंज थाने के पोरई गांव के पूर्व प्रधान उदयराज की हत्या और पत्नी से गैंगरेप केस में पुलिस, घर से मिली कुछ टैबलेट के रहस्य में उलझ गई है। पुलिस इन टैबलेट्स को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है। माना जा रहा है कि यह नशीली टैबलेट भी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि हम लोग केस के नजदीक पहुंच गए हैं और जल्द ही इस केस से पर्दा उठ जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व प्रधान के घर से कुछ टैबलेट्स पुलिस को जांच के दौरान मिली हैं। पुलिस को शक है कि यह नशीली दवा भी हो सकती है। हत्या का रहस्य भी इनमें छिपा हो सकता है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि कथित रुप से बदमाशों की पिटाई से घायल पूर्व प्रधान के पिता अस्पताल में 24 घंटे तक नशे की हालत में रहे। माना जा रहा है कि उन्हें नशीली टेबलेट हत्या के पहले सम्भवतः खिला दी गई हों। इसीलिेए पुलिस मानकर चल रही है कि घर पर मिली टैबलेट्स हत्या का सुराग दे सकती हैं। इसीलिए इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी है।

गुरुबख्शगंज थाने में चार दिन पहले देर रात पूर्व प्रधान की हत्या और पत्नी से गैंगरेप का केस दर्ज किया गया था। कथित रुप से बदमाशों द्वारा किए गए बलात्कार से पीड़ित ने पुलिस पूंछतांछ में अपने बयान कई बार बदले थे।गांव में पहले उसने बदमाशों की संख्या तीन बताई थी लेकन जिला अस्पताल में उसने उच्चधिकारियों से कहा था कि बदमाश आठ थे। दो तरह के बयानों से ही महिला पर पुलिस का शक घटना के बाद से ही बढ़ गया। फिर मेडिकल रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि न होने से पुलिस की जांच की अपनी दिशा को काफी बल मिला था।

पुलिस को शक है एक व्यक्ति पर
पूर्व प्रधान की हत्या और पत्नी से रेप केस की जांच में एक नाम उभर कर आया है। पुलिस को इस नाम के व्यक्ति की भी तलाश है। पुलिस मान कर चल रही है कि अगर यह व्यक्ति पकड़ में आ गया तो हत्या और रेप केस पर पूरी तरह पर्दा अपने आप उठ जाएगा। हालांकि इसके संबंध में पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना का कहना है कि पुलिस पूर्व प्रधान हत्याकांड के खुलासे के करीब है । कई अहम साक्ष्य हाथ लगे है। जल्द ही हत्यारों को गिरफतार कर वारदात से पर्दा उठा दिया जायेगा।

Home / Raebareli / पूर्व प्रधान की रहस्यमय मौत, नहीं सुलझ रही गुत्थी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो