scriptNikay Election 2017 : निकाय चुनाव की अधिसूचना हुई जारी | Latest Notification of Municipal body election Hindi news in up | Patrika News
रायबरेली

Nikay Election 2017 : निकाय चुनाव की अधिसूचना हुई जारी

जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

रायबरेलीNov 04, 2017 / 05:26 pm

Mahendra Pratap

Latest Notification of Municipal body election in up

रायबरेली. जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री द्वारा नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। आज से जिले की सभी तहसीलों में अध्यक्ष के 9 पदों और सदस्यों के 127 पदों के नामांकन शुरू हो गए हैं।

तहसीलों में अध्यक्ष पद के लिए अलग और सदस्य पदों के लिए अलग-अलग नामांकन कच्छ बनाए गए हैं। नामांकन स्थलों की सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग लगाकर घेरा गया है। नामांकन के दौरान सभी तहसीलों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया। सदर तहसील में एसडीएम की कोर्ट को नामांकन केंद्र बनाया गया है। जबकि तहसीलदार सदर की कोर्ट और तहसील सभागार को सदस्य पदों के नामांकन के लिए नामांकन स्थल बनाया गया है। नामांकन के लिए रिटर्निंग अफसर सहायक रिटर्निंग अफसरों की तैनाती पहले चुकी है। अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए अलग-अलग रिटर्निंग अफसर बनाए गए हैं। नामांकन पत्रों सहित सभी प्रपत्र उपलब्ध करा दिए गए है।

4 सेटो में नामांकन कर सकेंगे प्रत्याशी

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम 4 सीटों में नामांकन कर सकेंगे। जमानत राशि उन्हें एक ही बार जमा करानी है। प्रत्याशी के पर्चे पर एक ही प्रस्तावक का हस्ताक्षर होगा और उसका फोटो भी नामांकन पत्र पर लगेगा सदस्य पद के प्रत्याशियों का प्रस्तावक उसे उसी वार्ड का होना चाहिए जिससे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है।

रायबरेली में किस नगर का निकाय नामांकन कहां होगा

नगर पालिका रायबरेली, सदर तहसील में होगा।
नगर पंचायत बछरावां, महाराजगंज का महाराजगंज तहसील में होगा।
नगर पंचायत सलोन ,परशदेपुर, नसीराबाद का नामांकन सलोन तहसील में होगा।
नगर पंचायत लालगंज का नामांकन लालगंज तहसील में होगा।
नगर पंचायत डलमऊ का नामांकन डलमऊ तहसील में होगा।
नगर पंचायत ऊंचाहार का नामांकन ऊंचाहार तहसील में होगा।

रायबरेली प्रत्याशियों की जमानत राशि 8000 और परिचय 500 होगी

निकाय चुनाव में नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र का मूल्य 500 जमानत राशि 8000 होगी। चुनाव में खर्च की सीमा 6 लाख रूपए होगी। आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी और महिलाओं के लिए नामांकन-पत्र ढाई सौ रुपए का तथा जमानत राशि 4000 रहेगी।

नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन-पत्र 250 रुपए का होगा और जमानत राशि 5000 होगी। प्रत्याशी चुनाव में डेढ़ लाख रुपए की सीमा तक खर्च कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों और महिलाओं के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष का परिचय 125 का मिलेगा और जमानत राशि 2500 जमा करानी होगी।

नगरपालिका के सदस्य पद के लिए पर्चा 200 का तथा जमानत राशि 2000 होगी। पालिका के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिकतम डेढ़ लाख रुपये चुनाव में खर्च कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग तथा महिला प्रत्याशियों के लिए 100 का और जमानत राशि 1000 रूपये होगी ।

नगर पंचायतों के सदस्य पद के लिए सौ रुपए का होगा तथा जमानत राशि 2000 होगी। 30 हजार रूपये तक सदस्य पद के प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे। आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों और महिलाओं के लिए पर्चा 50 का और जमानत राशि 1000 होगी।

ये है चुनाव का कार्यक्रम

प्रत्याशियों के नामांकन होंगे 4 से 10 नवंबर तक , पूर्व पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक ।
नामांकन पत्रों की जांच होगी 11 नवंबर को 11:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक।
प्रत्याशियों के नाम वापसी 13 को 11:00 बजे से 3:00 बजे तक।
प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण पूर्वाहन 11:00 बजे से काम की समाप्ति तक।
वोट पड़ेंगे 29 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
मतों की गिनती होगी 1 नवंबर को सुबह 8:00 बजे से सभी परिणाम घोषित होने तक।

किस किस तहसीलों में अध्यक्ष के लिए कहां कितने सदस्यों के पद

नगर पालिका रायबरेली, 34
नगर पंचायत बछरावां, 11
नगर पंचायत ऊंचाहार, 10
नगर पंचायत नसीराबाद, 15
नगर पंचायत महाराजगंज, 10
नगर पंचायत डलमऊ, 10
नगर पंचायत लालगंज, 15
नगर पंचायत सलोन, 12
नगर पंचायत परशदेपुर, 10

रायबरेली में अध्यक्ष पद की कौन-सी सीट किसके लिए आरक्षित

नगर पालिका रायबरेली, महिला सीट
महाराजगंज, पिछड़ा वर्ग
ऊंचाहार, पिछड़ा वर्ग
लालगंज, अनारक्षित
सलोन, अनारक्षित
परसदेपुर, अनारक्षित
डलमऊ, अनारक्षित
बछरावां, अनारक्षित
नसीराबाद, महिला

Home / Raebareli / Nikay Election 2017 : निकाय चुनाव की अधिसूचना हुई जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो