scriptनगर निकाय चुनाव: नामांकन के दौरान नेताओं ने दिखाई ताकत | Nagar nikay chunnav poornima srivastava poonam kinnar | Patrika News
रायबरेली

नगर निकाय चुनाव: नामांकन के दौरान नेताओं ने दिखाई ताकत

रायबरेली नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के छटवें दिन काफी गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।

रायबरेलीNov 09, 2017 / 09:29 pm

Prashant Srivastava

aditi singh
रायबरेली. रायबरेली नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के छटवें दिन काफी गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पद के लिए कई उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। लाव लश्कर के साथ पहुंचे दावेदारों की वजह से शहर में जाम की स्थिति भी रही। कांग्रेस की नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव ने भी लाव लश्कर के साथ नामांकन किया। उनके साथ कांग्रेस की सदर विधायक आदिति सिंह भी रहीं। अदिति इन दिनों पूर्णिमा के लिए दिन-रात प्रचार करने में जुटी हैं। वे उनके साथ रोजाना जनसभाएं कर रही हैं। पूर्णिमा के प्रस्तावक मोहम्मद रियाज, राजू सोनकर, मनोज श्रीवास्तव थे।
गुरुवार को समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार नसरीन बानो ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पालिका के वर्तमान चेयरमैन इनके पति मोहम्मद इलियास हैं। आरपी यादव व आलोक कुमार ,आलोक मिश्रा ,श्रीमती फरीदा खान और श्रवण चौधरी उनके प्रस्तावक रहे। इसी तरह राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी से रायबरेली सदर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पूनम किन्नर ने भी लाव-लश्कर लेकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इन के प्रस्तावक आलोक सिंह व महेंद्र सिंह दो लोग प्रस्तावक थे। इस तरह अभी तक इन लोगों ने पर्चा दाखिल किए हैं।
किन्नर बिगाड़ सकते हैं बड़ों-बड़ों का खेल

आगामी नगर निकाय चुनाव में किन्नरों की भूमिका भी अहम होने वाली है। वे किसी भी बड़े उम्मीदवार को टक्कर देने की क्षमता रखते हैं। पिछले दिनों अयोध्या-फैजाबाद से सपा प्रत्याशी के रूप में किन्नर गुलशन बिंदु को उतारा गया है तो वहीं रायबरेली नगर पालिका चुनाव में जन अधिकार पार्टी ने किन्नर पूनम को चुनाव मैदान में उतारा है।
राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आज इस भ्रष्टाचार के दौर में हमें एक ऐसे प्रत्याशी की आवश्यकता थी जिसका खुद का कोई स्वार्थ न हों। इसी खोज को पूरा करते हुए हमने पूनम किन्नर को प्रत्याशी बनाने का मन बनाया
प्रत्याशी घोषित किये जाने पर पूनम किन्नर ने कहा कि मैने हमेशा से सभी की खुशी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और जब आज मुझे जनपद की सेवा का मौका मिला तो मैंने यह ठान किया अब मैं नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म कर एक स्वच्छ व आदर्श नगर पालिका की स्थापना करूंगी।

Home / Raebareli / नगर निकाय चुनाव: नामांकन के दौरान नेताओं ने दिखाई ताकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो