scriptरायबरेली में बांटे जा रहे प्रियंका गांधी वाड्रा के कैलेंडर | Priyanka gandh calenders distuributed in Raebareli | Patrika News
रायबरेली

रायबरेली में बांटे जा रहे प्रियंका गांधी वाड्रा के कैलेंडर

कांग्रेस ने वर्ष 2020 के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर एक कैलेंडर जारी किया गया है।

रायबरेलीJan 27, 2020 / 10:01 pm

Abhishek Gupta

Priyanka gandhi

Priyanka gandhi

रायबरेली. कांग्रेस ने वर्ष 2020 के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर एक कैलेंडर जारी किया गया है। इसमें कैलेंडर वर्ष के हर माह में प्रियंका गांधी के विभिन्न दौरों और जनता सें मेलमिलाप की तस्वीरें भी छपी हैं। कैलेंडर को प्रियंका गांधी के निर्देश पर बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं, अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ पार्टी से जुड़े लोगों में बांटा जा रहा है। कैलेंडर में मुख्य उत्सवों की जानकारी के साथ-साथ एक नोट का कॉलम भी देखा जा सकता है।
गंगा यात्रा से लेकर चुनार में नजरबंदी तक की फोटो-
जनवरी के कैलंडर में प्रयागराज से शुरू हुई प्रियंका की गंगा यात्रा की फोटो है, तो वहीं मार्च के कैलंडर में भदोही की गंगा यात्रा की फोटो लगाई गई है। अप्रैल के कैलंडर में चुनार किले में नजरबंदी के दौरान लोगों से मिलने की फोटो है। सोनभद्र के उम्भा में हुई 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी वहां जाना चाह रही थीं, लेकिन, पुलिस ने उन्हें चुनार किले में नजरबंद कर दिया था। एक तस्वीर में राहुल गांधी भी बहन प्रियंका के साथ नजर आ रहे हैं।

Home / Raebareli / रायबरेली में बांटे जा रहे प्रियंका गांधी वाड्रा के कैलेंडर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो