scriptरायबरेली में प्रियंका गांधी की ललकार, बोलीं- मोदी यदि विश्व के बड़े नेता हैं तो देश में रोजगार लाएं | Priyanka Gandhi in Rae Bareli said If Modi is a big leader of world then he should bring employment | Patrika News
रायबरेली

रायबरेली में प्रियंका गांधी की ललकार, बोलीं- मोदी यदि विश्व के बड़े नेता हैं तो देश में रोजगार लाएं

Priyanka Gandhi in Raebareli: प्रियंका ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “गुजरात में पुल बनाने वाली कंपनी से चंदा ले लिया। पुल ढह गया और उसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इन्होंने जिसको धमकाया, जिनके घरों पर छापा डलवाया उनसे चंदा लिया। इसका नतीजा ये हुआ कि भाजपा दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई।”

रायबरेलीMay 07, 2024 / 08:59 am

Sanjana Singh

Priyanka Gandhi in Raebareli

Priyanka Gandhi in Raebareli

भाई राहुल गांधी के चुनाव की कमान संभालने रायबरेली पहुंचीं प्रियंका वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर एक के बाद एक तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा, “मोदी यदि विश्व के सबसे बड़े नेता हैं तो देश में रोजगार क्यों नहीं लाते हैं। सत्ता पाने के लिए अरबपतियों से सांठगांठ करते हैं और कांग्रेस हो सबसे भ्रष्ट पार्टी बताते हैं परिवारवाद की बात करते हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी में भाई, बहन, चाचा, चाचियां इकट्ठे हो रहे हैं। क्या यह परिवारवाद नहीं है।”

‘चुनाव हिंदुस्तान में, भाजपाई बात पाकिस्तान की कर रहे’

भुएमऊ गेस्ट हाउस में 7 मई को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “आज देश में हालात ठीक नहीं हैं। जनता की मांग है कि महंगाई कम करो। रोजगार दिलाओ। हमारा भविष्य मजबूत करो चुनाव हिंदुस्तान में हो रहा है, लेकिन भाजपाई बात पाकिस्तान की कर रहे हैं। लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस आपकी भैंस चुराएगी। आपके गहने चुराएंगे। इसको आप सब अच्छे तरीके से समझते हैं, क्योंकि आपने अपने क्षेत्र में बार-बार देखा है कि किस तरह गांव- गांव में जाकर झूठ और भ्रम फैलाया जाता है विपक्ष की कोशिश होती है कि जज्बातों व धर्म के आधार पर जनता वोट दे । यह सिलसिला हमारे लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है।”

‘सबसे बड़ा भ्रष्टाचार भाजपा ने किया’

प्रियंका गांधी ने कहा, “वह कहते हैं कि आपके धर्म पर आंच आने वाली है। ऐसा कहने से इनको वोट मिल जाता है। सत्ता मिल जाती है। भाजपा परिवारवाद की बात करती है। अब उनकी पार्टी में देखो। तमाम बेटे, बेटियां, चाची, चाचियां सभी पार्टी में इकट्ठे हो रहे हैं। फिर परिवारवाद की बात कहां गई भ्रष्टाचार की बात कहां गई। सबसे बड़ा भ्रष्टाचार तो इन्होंने किया है।”
उन्होंने आगे कहा, “चुनाव के समय दो-दो सीएम को जेल में डाल देते हैं। यह सब क्यों कर रहे हैं। सिर्फ सत्ता में आने के लिए इन सभी की बड़े अरबपतियों से सांठगांठ है 50 हजार रुपये की खातिर किसान आत्महत्या कर रहा है, क्योंकि वह अपना कर्ज चुका नहीं पा रहा। अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पा रहा है। उनका पैसा माफ नहीं कर रहे हैं, लेकिन अरबपतियों का पैसा माफ कर रहे हैं। यह सच्चाई आपको नहीं दिखाएंगे।”
यह भी पढ़ें

यूपी में तीसरे चरण में 10 सीटों पर मतदान शुरू, 1.89 करोड़ वोटर करेंगे वोट

‘भाजपा देश में रोजगार दिलाए’

प्रियंका ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, “आपको दिख रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है। जी 20 हो रहा है। विदेशी देश की बड़ाई कर रहे हैं। आपको बताया जाता है कि मोदी विश्व के बड़े नेता बन गए हैं। वह पूरी दुनिया में युद्ध रोक सकते हैं। यदि वह इतने बड़े नेता हैं और 10 साल उनकी सरकार देश में है तो रोजगार दिलाएं।”

Hindi News/ Raebareli / रायबरेली में प्रियंका गांधी की ललकार, बोलीं- मोदी यदि विश्व के बड़े नेता हैं तो देश में रोजगार लाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो