scriptउसने प्रेम विवाह किया था पर अचानक गुस्सा आने पर पत्नी की चाकू से नाक काट दी | Raebareli Angry husband wife Knife Nose cutting love marriage | Patrika News
रायबरेली

उसने प्रेम विवाह किया था पर अचानक गुस्सा आने पर पत्नी की चाकू से नाक काट दी

रायबरेली में एक ऐसी घटना सामने आई जिसे जानकर आप उफ्फ कर देंगे। किसी बात से बुरी तरह नाराज पति ने अपनी पत्नी की चाकू से नाक काट दी।

रायबरेलीOct 16, 2020 / 10:55 am

Mahendra Pratap

उसने प्रेम विवाह किया था पर अचानक गुस्सा आने पर पत्नी की चाकू से नाक काट दी

उसने प्रेम विवाह किया था पर अचानक गुस्सा आने पर पत्नी की चाकू से नाक काट दी

रायबरेली. रायबरेली में एक ऐसी घटना सामने आई जिसे जानकर आप उफ्फ कर देंगे। किसी बात से बुरी तरह नाराज पति ने अपनी पत्नी की चाकू से नाक काट दी। नाक कटने से अधक खून बहने से पत्नी की हालात गंभीर है। पीड़िता महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे को अंजाम देने के बाद युवक को जब गलती का अहसास हुआ तो वह मौके से फरार हो गया।
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के भूड़ पुरवा गांव में एक पति ने झगड़े के बाद गुस्से में आका अपनी पत्नी की नाक चाकू से काट दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घटनास्थल से तत्काल फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर वे सभी पीड़ित महिला को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों का उसका इलाज कर रहे हैं। खून अधिक बहने से पीड़ित महिला की हालात गंभीर है। बताया जा रहा है कि युवक व युवती ने अभी तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था।

Home / Raebareli / उसने प्रेम विवाह किया था पर अचानक गुस्सा आने पर पत्नी की चाकू से नाक काट दी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो