scriptरायबरेली में कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी,परिवार में मचा हड़कंप | Raebareli's debt-ridden farmer commits suicide, stirred up family | Patrika News
रायबरेली

रायबरेली में कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी,परिवार में मचा हड़कंप

रायबरेली में कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी,परिवार में मचा हड़कंप

रायबरेलीSep 25, 2020 / 11:18 pm

Madhav Singh

रायबरेली में कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी,परिवार में मचा हड़कंप

रायबरेली में कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी,परिवार में मचा हड़कंप

रायबरेली . खीरों थाना क्षेत्र में आज जमीन जल चुकी है लेकिन आसमान अभी बाकी है,कुंए सूख चुके हैं लेकिन उम्मीद अभी बाकी है!ए बारिश….इस बार जरूर बरस जाना,किसी का मकान गिरवी तो किसी का लगान बाकी है! यही आशा लिए किसान जब धूप में एड़िया रगड़ता है।दिनरात खेतों में कामकर खून पसीना बहाता है।तब जाकर कहीं अन्य चार लोगों के घर मे चूल्हा जलता है।किसान चाहे जितना कर्ज में डूबा रहे खुद भूखा सो जाए,लेकिन दूसरों के पेट भरने के लिए कड़ी मेहनत करता है।किसान की तकलीफ दिन रात ऐसो आराम की जिंदगी जीने वाला क्या जाने।
कर्ज में डूबे किसान ने की खुदकुशी

एक ओर मोदी और योगी सरकार किसान हितों की बात करते नही थक रहीं है।लेकिन असल हालत कुछ और ही हैं।किसान आत्म हत्या के लिए मजबूर होता जा रहा है।ताजा मामला है थाना क्षेत्र खीरों के गांव मोहन पुर मजरे लोदीपुर का जहाँ पर एक कर्ज से परेशान होकर किसान ने आत्म हत्या कर ली है।शिवकुमार 40 वर्षीय ने लगभग एक लाख रुपए बैंक ऑफ बडौदा की ग्रामीण शाखा रनापुर और लगभग ढाई लाख महाजनों से लेकर बेटी की शादी पिछले वर्ष कर दी थी।इतने कर्ज के साथ लगभग अठारह हजार रुपए बिजली का बिल बाकी था।सभी ओर से तगादे पर तगादे हो रहे थे।तीन दिन लगातार बारिश से फसल बर्बाद होती देख उसके सब्र का बांध टूट गया।जिससे वह अवसाद में चला गया।जिसके कारण शुक्रवार के भोर पहर लगभग चार बजे घर के अंदर बरामदे में पंखे के छल्ले से लटक कर आत्म हत्या कर ली।जिसको गम्भीर हालत में परिजनों ने नीचे उतारा ।लेकिन तबतक शिवकुमार की मौत हो चुकी थी।जिसकी सूचना मृतक की पत्नी ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को दी।मृतक की पत्नी कमलेश कुमारी,बड़ी अमिता,सविता,रिया और बेटे अभिषेक का रो रो कर बुरा हाल है।थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवायी की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो