
Bajrang Dal
रायबरेली. 2019 लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक नेताओं के नारे और मुद्दे जोर शोर से जनता में सुनाई देने लगे हैं। आज रायबरेली में बजरंग दल के नेताओं ने भी कुछ ऐसा ही किया। रायबरेली लालगंज ब्लाक के विशुनखेड़ा में राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक संपन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बजरंग दल अवध प्रांत के प्रांत महामंत्री अभिषेक तोमर, विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष चंद्र कुमार वाजपेई व राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता ने शामिल थे। इस बौठक का संचालन जिला महामंत्री पंकज मिश्र ने किया।
राम मंदिर के लिए तुरंत कानून बनाया जाए-
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत महामंत्री अभिषेक तोमर ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार बगैर वादे के ट्रिपल तलाक कानून पारित करा सकती हैं, लेकिन जिस वादे ने उन्हें सत्ता के शिखर पर पहुंचाया, उस राम मंदिर निर्माण के वादे की उन्हें याद तक नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए तुरंत कानून बनाया जाए। तोमर ने कहा कि जिन लोगों ने शिला पूजन किया, जो लोग शहीद हुए, उनके संकल्प को पूरा करने के लिए डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच किया जाएगा।
इनको दी गई जिम्मेदारी-
चंद्र कुमार वाजपेई ने कहा कि राजनेता हिंदुओं को अगड़ा और पिछड़ा में बांट कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। हिंदू समाज इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके पश्चात राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता ने राष्ट्रीय बजरंग दल लालगंज ब्लाक की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें प्रभाकर मिश्र को अध्यक्ष, गौरव बाजपेई व धर्मेंद्र यादव को उपाध्यक्ष, प्रशांत बाजपेई को महामंत्री, सचिन द्विवेदी को मंत्री, स्वतंत्र मिश्र को ग्राम पंचायत अध्यक्ष, बृजेंद्र सिंह चैहान को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ब्लॉक अध्यक्ष, अखिलेश मिश्र को उपाध्यक्ष, दिनेश मिश्र को संरक्षक व रामेश्वर बाजपेई और राजेंद्र बहादुर सिंह चैहान को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से राष्ट्रीय बजरंग दल जिला कोषाध्यक्ष उमेश पांडे, मीडिया प्रभारी संतोष आनंद, नितिन मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
7 Sep 2018, 8:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.