रायबरेली

जो शौचालय नहीं बना सके, वह कैसे बनाएंगे यूपी : स्मृति ईरानी

– रायबरेली में शनिवार को दिशा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता स्मृति ईरानी ने की। ईएसआइ डिस्पेंसरी एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पर जमकर तंज कसा।

रायबरेलीNov 27, 2021 / 06:17 pm

Sanjay Kumar Srivastava

जो शौचालय नहीं बना सके, वह कैसे बनाएंगे यूपी : स्मृति ईरानी

रायबरेली. कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पर महिला तथा बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने तंज कसते हुए कहाकि, जो लोग अपने संसदीय क्षेत्र में शौचालय नहीं बनवा सके वो लोग उत्तर प्रदेश के विकास की बात करते हैं तो मजाक सा लगता है।
दिशा की बैठक में शामिल हुईं स्मृति ईरानी:- नरेन्द्र मोदी सरकार में महिला तथा बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के बड़े किले रायबरेली में स्मृति ईरानी ने शनिवार को दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक की अध्यक्षता उस क्षेत्र के लोकसभा सदस्य ही करते हैं, लेकिन स्मृति इरानी ने तीन वर्ष से सांसद के न आने के कारण नहीं हो पा रही दिशा की बैठक को सम्पन्न कराया। इसके बाद मीडिया से वार्ता की।
भाजपा ने पांच लाख शौचालय दिए :- स्मृति ईरानी ने कहाकि, भाजपा सरकार के कार्यकाल में रायबरेली में पांच लाख परिवारों को शौचालय दिया गया। इसके साथ ही यहां पर 1978 से किराये के भवन में चल रही डिस्पेंसरी को बिल्डिंग दी गई। स्मृति इरानी ने जिला मुख्यालय के प्रगतिपुरम में ईएसआइ डिस्पेंसरी एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया।
रामेश्वर तेली ने दिया तोहफा :- विकास के मुद्दे पर कांग्रेस और यूपीए सरकार को घेरते हुए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहाकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह असम से राज्य सभा सदस्य थे। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी वहीं से सदस्य हैं। इनके यहां आने पर किराए के भवन में चल रही डिस्पेंसरी को अपनी बिल्डिंग मिल गई। उन्होंने कहा कि यहां रामेश्वर तेली ने आगमन के बाद डिस्पेंसरी की हकीकत देखी। वह एक्शन में आ गए और फिर ऐसा प्रयास किया कि डिस्पेंसरी को अपना भवन मिला।
20 लाख को लगाया कोरोनारोधी टीका :- स्मृति ईरानी ने कहा कि, कोरोना काल में 500000 परिवारों को 19 महीने तक निशुल्क राशन उपलब्ध कराया गया। 20 लाख लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है।
रायबरेली-अमेठी से सिर्फ छल :- स्मृति ईरानी ने कहाकि, कांग्रेस सरकार में रायबरेली तथा अमेठी की जनता से सिर्फ छल हुआ। अब ऐसा नहीं होगा। भाजपा सरकार सभी जगह पर विकास कर रही है।
प्रयागराज में चार दलितों की निर्मम हत्या पर बिफरी मायावती कहा, सपा के नक्शेकदम पर चल रही है भाजपा
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.