scriptपूर्व विधायक के घर पहुंचीं सोनिया-प्रियंका, पुत्र की मौत पर परिवार को दी सांत्वना | Sonia Priyanka gandhi reaches Raebareli | Patrika News
रायबरेली

पूर्व विधायक के घर पहुंचीं सोनिया-प्रियंका, पुत्र की मौत पर परिवार को दी सांत्वना

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

रायबरेलीJan 22, 2020 / 06:28 pm

Abhishek Gupta

Sonia Priyanka

Sonia Priyanka

रायबरेली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार को यहां उन्होंने ऊंचाहार के अरखा में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय पाल सिंह के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात की। आपको बता दें कि बीते वर्ष 30 दिसंबर को ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के सुपुत्र अर्णोराज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोनिया-प्रियंका इनके परिवार मिलने उनके घर पहुंचे व शोक संवेदनाएं व्यक्त की। आखिर बार सोनिया गांधी वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आईं थीं।
ये भी पढ़ें- अखिलेश के बाद गृहमंत्री की चुनौती को मायावाती ने भी किया कुबूल, दिया बड़ा बयान

दोनों पहुंचे प्रशिक्षण कार्यक्रम-

पूर्व विधायक के परिवार से मिलने के बाद सोनिया व प्रियंका गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं, जहां तीन दिन से पार्टी के जिला और शहर अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 37 जिलों को शामिल किया है। जिसमें 70 जिला और शहर अध्यक्ष शामिल हुए हैं। प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के अलावा अन्य प्रांतों से ट्रेनर बुलाए गए हैं। ये इन नेताओं के बौद्धिक स्तर को तराश रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका व सोनिया संगठनात्कम ढांचे को मजबूत करने व 2022 चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो