scriptरायबरेली में यूपी चुनाव 2022 को लेकर सपा नेता का बड़ा बयान, बोले इस बार बनेगी मेरी सरकार | SP leader's big statement regarding UP elections 2022 in Rae Bareli, s | Patrika News
रायबरेली

रायबरेली में यूपी चुनाव 2022 को लेकर सपा नेता का बड़ा बयान, बोले इस बार बनेगी मेरी सरकार

रायबरेली में यूपी चुनाव 2022 को लेकर सपा नेता का बड़ा बयान, बोले इस बार बनेगी मेरी सरकार

रायबरेलीNov 23, 2021 / 11:22 pm

Madhav Singh

रायबरेली में यूपी चुनाव 2022 को लेकर सपा नेता का बड़ा बयान, बोले इस बार बनेगी मेरी सरकार

रायबरेली में यूपी चुनाव 2022 को लेकर सपा नेता का बड़ा बयान, बोले इस बार बनेगी मेरी सरकार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रायबरेली. यूपी में 2022 के विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में जोश भरते नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने अभी हाल ही में प्रदेश के अपने कार्यकर्ताओं और जनता से लगातार मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।जगह-जगह जनसभा में भी करते दिखाई पड़ रहे हैं। भाजपा सरकार की किए गए कार्यों को आम जनता तक यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा केवल भाषण बाजी तक ही सिमट कर रह गई है। जबकि धरातल पर उन्होंने कोई भी कार्य नहीं किया है जो किए हैं वह समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यों को पूरा किया और अपना श्रेय ले रहे है।जबकि यह सभी कार्य समाजवादी पार्टी के शासनकाल में चालू किए गए थे।
चुनाव 2022 को लेकर सपा नेता का बड़ा बयान
रायबरेली के समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में जो भी कार्य हुए हैं वह सब समाजवादी पार्टी के अपने कार्यकाल में पूरे किए गए थे जो भी बड़ी योजनाएं हैं उनमें समाजवादी पार्टी का पूरा सहयोग रहा है फिर चाहे कांग्रेस कह रही हो या भाजपा। 2022 के विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर समाजवादी पार्टी अपना परचम जिले में लहराएगी। जिले में भाजपा के बड़े-बड़े नेता आते हैं और फीता काट कर चले जाते हैं लेकिन अगर धरातल पर किसी भी कार्य को देखा जाए तो वह कहीं पर भी नजर नहीं आते हैं,केवल फीता काटने तक ही सिमट कर रह गए हैं ।समाजवादी पार्टी के किए गए कार्यों को आम जनता भी समझ रही है और आगे भी चुनाव में हम लोग जनता से अपने किए गए कार्यों के मुद्दों को लेकर और नई घोषणाओं को लेकर उनके सामने जा रहे हैं। उम्मीद है की जनता हमारे कार्यों को समझेगी और झूट बोलने वाली भाजपा सरकार को हटाने की कोशिश करेगी। जिससे जनता में विकास की गंगा बहेगी और रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई,किसानों की समस्याएं को हल करने की भी समाजवादी पार्टी पूरी तरह से हल करेगी।

Home / Raebareli / रायबरेली में यूपी चुनाव 2022 को लेकर सपा नेता का बड़ा बयान, बोले इस बार बनेगी मेरी सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो