scriptमहिला के कमरे में घुसकर इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था वृद्ध, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Action of Sarangarh police | Patrika News
रायगढ़

महिला के कमरे में घुसकर इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था वृद्ध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सारंगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई

रायगढ़Jun 10, 2019 / 04:04 pm

Vasudev Yadav

सारंगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई

महिला के कमरे में घुसकर इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था वृद्ध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़. घर में आराम कर रही महिला के घर में घुस कर अनाचार का प्रयास करने वाले एक वृद्ध को सारंगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ थाना क्षेत्र की 54 वर्षीय महिला 29 मई की शाम अपने कमरे में आराम कर रही थी। वहीं उसका पति दूसरे कमरे में आराम कर रहा था। तभी शाम करीब पांच बजे गांव का एकदशिया सोनी पिता भक्तिराम सोनी (64) महिला के घर में घुस गया और कमरे में जाकर सो रही महिला के साथ अनाचार की कोशिश करने लगा।
अचानक हुए इस वाकये से महिला घबरा गई और विरोध की तो आरोपी उसके साथ धरपकड़ कर छेडख़ानी करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया तो वहां पर उसका बेटा गया। जिसे देख वृद्ध भाग गया। घटना के बाद पारिवारिक सलाह मशवरा कर 31 मई को पीडि़ता सारंगढ़ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की। घटना की रिपोर्ट होने के बाद वृद्ध फरार चल रहा था।
जिसे पकडऩे के लिए पुलिस ने मुखबिर का जाल बिछाया था। 10 जून की सुबह सारंगढ़ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालकृष्ण डनसेना को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गांव आ गया और छुप रहा है। सूचना मिलते ही बालकृष्ण अपने स्टाफ आरक्षक 883 के साथ उक्त गांव पहुंचे और कुछ घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड में जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो