scriptकांग्रेस पर साधा निशाना, कहा आतंकवादियों से इलू-इलू करने का काम करती है राहुल बाबा एंड कंपनी, शाह ने और क्या कहा, पढि़ए पूरी खबर… | Amit Shah in Raigarh | Patrika News
रायगढ़

कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा आतंकवादियों से इलू-इलू करने का काम करती है राहुल बाबा एंड कंपनी, शाह ने और क्या कहा, पढि़ए पूरी खबर…

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी गोमती साय को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने की अपील की

रायगढ़Apr 18, 2019 / 02:48 pm

Vasudev Yadav

कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा आतंकवादियों से इलू-इलू करने का काम करती है राहुल बाबा एंड कंपनी, शाह ने और क्या कहा, पढि़ए पूरी खबर...

कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा आतंकवादियों से इलू-इलू करने का काम करती है राहुल बाबा एंड कंपनी, शाह ने और क्या कहा, पढि़ए पूरी खबर

रायगढ़. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार सुबह रायगढ़ के रामलीला मैदान में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान जहां उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी गोमती साय को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाने की अपील की तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलमावा में शहीद हुए जवानों की तेरहवी के दिन मोदी सरकार ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों बंकरों के चिथड़े उड़ाकर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी, तो वहीं कांग्रेस की राहुल बाबा एंड कंपनी इस पर शोक जता रही थी और कह रही थी कि उन्हें बातचीत का मौका देना चाहिए थे।
शाह ने कहा कि आतंकवादियों से इलू इलू करने का काम सिर्फ राहुल बाबा एंड कंपनी ही कर सकती है। भाजपा के मेन्युफेस्टो में यह नहीं है। वह पाकिस्तान और वहां पल रहे आतंकवादियों को अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि कश्मीर हमारा है और जब तक भाजपा के एक भी कार्यकर्ता के शरीर में जान रहेगी वह कश्मीर को पाकिस्तान में नहीं जाने देगा और मोदी सरकार इस बार कश्मीर से धारा 370 खत्म करके अपने संकल्प को पूरा करेगी।
कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा आतंकवादियों से इलू-इलू करने का काम करती है राहुल बाबा एंड कंपनी, शाह ने और क्या कहा, पढि़ए पूरी खबर...
अमित शाह ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 55 साल राज किया, लेकिन फिर भी गरीबों के लिए कुछ नहीं कर पाई। इसके साथ ही भाजपा की मोदी सरकार ने मात्र पांच सालों में देश के 50 करोड़ गरीबों के लिए एक दो नहीं बल्कि पूरी 133 योजनाएं चालू की हैं। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश की महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ दिया। आठ करोड़ लोगों को शौचालय दिया। ढाई करोड़ लोगों को घर और उसमें बिजली पहुंचाने का काम किया। 50 करोड़ जनता को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराने का हक दिया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को मध्यप्रदेश से अलग कर राज्य का दर्जा देने का काम भी अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार ने किया था। उस समय राज्य का बजट मात्र छह हजार करोड़ हुआ करता था, लेकिन रमन सरकार ने 15 सालों में इस बजट का बढ़ाकर 85 हजार करोड़ करने का काम किया है।
मोदी ने कहा कि भाजप यदि इस बार सत्ता में आई तो व्यापारियों को भी लाभ देगी और किसानों के साथ.साथ व्यापारियों के लिए भी पेंशन योजना लाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने का भी वादा किया है।

भूपेश को भी लिया निशाने पर
सभा को संबोधित करते हुए शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंद्रह साल तक रमन सरकार राज्य की सत्ता में रही तब उसने एक बार भी राज्य में सीबीआई पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो फिर भूपेश सरकार को ऐसा क्या डर है जो उसने राज्य में सीबीआई पर प्रतिबंध लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने सिर्फ और सिर्फ गरीबों का हक छीनने का काम किया है, राज्य में आयुष्मान भारत योजना को बंद कर लोगों को पांच लाख तक के स्वास्थ्य लाभ से वंचित करना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा तो यहीं समझ आती है जब खुद भूपेश सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर ने राष्ट्र ध्वज को सलाम करने से मना कर दिया। देश में इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात और क्या होगी कि देश के अंदर ही देश का नागरिक तिरंगे को सलाम करने से मना करता हो और भूपेश सरकार कुछ नहीं बोल पा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो