scriptइस वजह से युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर किया आग के हवाले, गंभीर | Attempt suicide | Patrika News
रायगढ़

इस वजह से युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर किया आग के हवाले, गंभीर

मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट किए जाने से नाराज युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग (Fire) लगा लिया। इस घटना से युवक 60 फीसदी झुलस गया है। उसे उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रायगढ़Jun 21, 2019 / 07:47 pm

Vasudev Yadav

इस वजह से युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर किया आग के हवाले, गंभीर

इस वजह से युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर किया आग के हवाले, गंभीर

रायगढ़. सरिया थाना क्षेत्र के भिखमपुरा गांव निवासी नूतन बर्मन पिता प्रेमलाल बर्मन 18 वर्ष बंसिया गांव अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आया हुआ था। इसी शादी में गेरवानी गांव के कुछ लड़के भी आए हुए थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात गेरवानी के एक युवक का मोबाइल चोरी हो गया। वहीं इसका संदेह युवकों ने नूतन बर्मन पर जताया। वहीं रात के समय उसके साथ मारपीट भी की।
बताया जा रहा है कि इस समय नूतन यह सफाई देता रहा कि उसने किसी का मोबाइल नहीं लिया है, लेकिन युवकों ने उसकी बात नहीं सुनी और मारपीट की। हालांकि कुछ देर बाद युवकों ने उसे वहां से खदेड़ दिया। इससे नाराज युवक सुबह करीब आठ बजे पेट्रोल खरीदा और अपने ऊपर उड़ेल कर आग (Fire) लगा लिया।
यह भी पढ़ें
Counterfeit Note : नकली नोट गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, इतने हजार रुपए का जाली नोट पुलिस ने किया जब्त


इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। इधर मामले की जानकारी मिलते ही डायल 112 में पदस्थ प्रकाश गिरी गोस्वामी, कीर्तन यादव व राजीव सोनार मौके पर पहुंचे। वहीं डायल 112 के जवानों ने आग को काबू किया और उसे उपचार के लिए मेकाहारा लेकर पहुंचे।
यह भी पढ़ें
Employee Corner : कलेक्टर ने 34 बाबुओं का बदला प्रभार, फेरबदल से कर्मचारियों में हड़कंप, पढि़ए किसको मिला क्या प्रभार

60 फीसदी झुलसा युवक
अस्पताल पहुंचने के तत्काल बाद पीडि़त युवक का उपचार शुरू कर दिया गया है। चिकित्सकों की मानें तो इस घटना से युवक करीब 70 फीसदी झुलस गया है। वहीं उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बहरहाल युवक का उपचार मेकाहारा के बर्न वार्ड में किया जा रहा है।

Fire से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Home / Raigarh / इस वजह से युवक ने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर किया आग के हवाले, गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो