scriptएमएसपी के कैंटीन कर्मचारी ने बरगद पेड़ में लगाई फांसी मौत | Canteen employee of MSP hanged to death in Banyan tree | Patrika News

एमएसपी के कैंटीन कर्मचारी ने बरगद पेड़ में लगाई फांसी मौत

locationरायगढ़Published: Oct 23, 2019 06:28:44 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

घटना की सूचना मिलते ही कंपनी कर्मचारियों में मचा हड़कंप, मर्ग कायम कर जांच में जुटी चक्रधर नगर पुलिस

एमएसपी के कैंटीन कर्मचारी ने बरगद पेड़ में लगाई फांसी मौत

एमएसपी के कैंटीन कर्मचारी ने बरगद पेड़ में लगाई फांसी मौत

रायगढ़. एमएसपी प्लांट के अंदर स्थित कैंटिन में काम करने वाले कर्मचारी ने कंपनी के अंदर स्थित बरगद पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक के मौत की सूचना मिलते ही कंपनी कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधा नगर जिला बाकुर पश्चिम बंगाल निवासी जयंत राय पिता मानिक राय (20) करीब डेढ़ वर्ष से जामगांव स्थित एमएसपी प्लांट के अंदर फैरो कैंटिन में काम करता था। वहीं कैंटिन के पास स्थित अपने रूम में तीन अन्य कर्मचारियों के साथ रहता था। 22 अक्टूबर की रात भी वह कैंटिन में अपने अन्य साथियों के साथ काम कर रहा था।

READ : विद्युत करंट से चिपक गया परिवार तो उन्हें बचाकर युवक ने दे दी अपनी जान…

रात करीब आठ बजे वह कैंटिन से निकल कर अपने रूम में चला गया। वहीं उसके साथी कैंटिन में ही काम कर रहे थे। रात करीब 11 बजे जयंत के रूम पार्टनर काम करके रूम में गए तो जयंत वहां नहीं था। ऐसे में उसके साथी यहीं कहीं आसपास में होगा सोच कर सो गए। सुबह जयंत का रूम पार्टनर शौच करने के लिए निकला तो देखा कि कंपनी के अंदर बरगद पेड़ में जयंत की लाश फांसी के फंदे पर लटकी थी। इसके बाद उक्त युवक डर गया और शोर मचाते हुए अपने अन्य साथियों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते पूरे प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने बताया कि मृतक पहले बरगद पेड़ के पास स्थित मकान के एलबेस्टर में चढ़ा। इसके बाद फैन बेल्ट को पेड़ के डगाल व अपने गले में बांध कर छत से कूद गया। क्योंकि मकान के एलबेस्टर के ऊपर उसका मोबाइल व अन्य सामान मिला है।

लैंगिक संबंध बना हत्या का कारण, पहले चाकू से किया था हमला, फिर घर में रखे आरी से शव को तीन टुकड़े कर साइकिल से लगाया ठिकाना, पढि़ए पूरी खबर…
[typography_font:18pt;” >READ :किसी को कुछ भी नहीं बताया था मृतक
पुलिस की मानें तो जब भी कोई आत्महत्या करने की सोचता है उससे पहले अपने करीबियों या दोस्तों से अपनी परेशानियों को शेयर जरूर करता है। ऐसे में यहां भी पुलिस ने जयंत के रूम पार्टनर व अन्य साथियों से पूछताछ कर उसके फांसी लगाने का कारणों को जानना चाहा तो सभी उक्त कारण से खुद को अंजान बताए। मृतक के साथी कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसने कभी उनसे कुछ कहा ही नहीं कि वह किसी वजह से परेशान है या जीने की उम्मीद खो चुका है।

आज आएंगे परिजन और होगा पीएम
पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल के मरच्यूरी रूम में रखवा दिया है। वहीं उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। गुरुवार को उसके परिजन रायगढ़ आ जाएंगे। इसके बाद उनकी उपस्थिति में पीएम करा कर मृतक के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो