scriptCG Road Accident: तेज रफ्तार में थे 2 बाइक, हो गई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर | CG Road Accident claims 1 | Patrika News
रायगढ़

CG Road Accident: तेज रफ्तार में थे 2 बाइक, हो गई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर

CG Road Accident: डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बाइक चालक की स्थिति सामान्य होने से उसका उपचार वहीं पर शुरू किया, साथ ही साहनी और संतराम की स्थिति गंभीर होने पर दोनों को रायगढ़ रेफर किया गया।

रायगढ़May 24, 2024 / 07:36 pm

Shrishti Singh

CG Road Accident in Raigarh

CG Road Accident: रायगढ़ में बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से तीन लोग घायल हो गए थे, जिससे उपचार के दौरान एक की मौत हो गई तो वहीं दो लोगों उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पोरडा निवासी साहनी राम राठिया पिता गाड़ा राम राठिया (55 वर्ष) गांव के ही बोर मिस्त्री संतराम राठिया के साथ काम करता था।

ऐसे में साहनी राठिया और संतराम राठिया बोर का सामान खरीदने के लिए बुधवार शाम को अपनी बाइक से घरघोड़ा आए हुए थे। जहां सामान खरीदी के बाद शाम करीब 7.30 बजे दोनो बाइक से अपने गांव जा रहे थे।

यह भी पढ़ें

Kawardha Road Accident: खड़े ट्रक से भिड़ी पुलिस की तीन गाड़ियां, आरक्षक की मौत, ASI सहित अन्‍य घायल

इस दौरान रूमकेरा और पोरड़ा के बीच पहुंचे ही थे कि सामने से बाइक चालक तेज गति से आ रहा था। जिससे दोनों की बाइक आमने-सामने टक्करा गई। इस हादसे (CG Road Accident) में तीनों सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Road Accident: चल रहा घायलों का उपचार

वहीं रात करीब 8 बजे घटना की सूचना मिलने पर साहनी और संतराम के परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से तीनों घायलों को उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी बाइक चालक की स्थिति सामान्य होने से उसका उपचार वहीं पर शुरू किया, साथ ही साहनी और संतराम की स्थिति गंभीर होने पर दोनों को रायगढ़ रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें

CG Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे 2 नाबालिगों की मौत, 7 घायल


जिससे रात करीब 10 बजे के आसपास मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार सुबह करीब 8 बजे साहनीराम राठिया की मौत (CG Road Accident) हो गई। वहीं संतराम का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Hindi News/ Raigarh / CG Road Accident: तेज रफ्तार में थे 2 बाइक, हो गई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो