इसके साथ ही रायगढ़, लैलूंगा, धरमजयगढ़ और सारंगढ़ में बूथों के बाहर तक लोग लाईन लगाए खड़े रहे। लाईन में लगे मतदाताओं में सबसे अधिक सख्या महिला, बुर्जुग और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की देखी गई। उन्होंने बताया कि पांच सालों में उन्हें अपने मताधिकार करने का मौका मिलता है और वे इसे गंवाना नहीं चाह रहे हैं। इसका सही प्रयोग करके ही वह अपने प्रत्याशी को जीत दिला पाएंगे। जो राज्य, जिला, ग्राम और गलियों का सबके विकास का सोच रख, जिससे सभी का विकास हो सके।