scriptबहू की विदाई कर रांची जा रहे झारखंड के CM को भारतीय रेल ने किया परेशान | CM Raghubar Das upset during journey in train after son marriage | Patrika News
रायगढ़

बहू की विदाई कर रांची जा रहे झारखंड के CM को भारतीय रेल ने किया परेशान

बुलेट ट्रेन चलाने का दावा करने वाली रेलवे की आज भी एक्सप्रेस ट्रेनें पैसेंजर की चाल से चल रही हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी रेलवे की असुविधा का सामना करना पड़ा।

रायगढ़Mar 10, 2019 / 04:38 pm

Ashish Gupta

खुशखबरी: एक दिन में एक लाख युवाओं को रोजगार देगी झारखंड सरकार!

खुशखबरी: एक दिन में एक लाख युवाओं को रोजगार देगी झारखंड सरकार!

रायगढ़. केन्द्र की मोदी सरकार देश में बुलेट ट्रेन की महत्वकांक्षी योजना पर तेजी से काम कर रही है। साथ ही रेलवे को भी अपग्रेड और आधुनिक करने की बातें कही जा रही हैं। लेकिन बुलेट ट्रेन चलाने का दावा करने वाली रेलवे की आज भी एक्सप्रेस ट्रेनें पैसेंजर की चाल से चल रही हैं। इन सबके बीच भाजपा शासित झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी रेलवे की असुविधा का सामना करना पड़ा।
दरअसल, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास अपने बेटे की शादी में शमिल होने गुरुवार को शालिमार एक्सप्रेस से रायपुर पहुंचे थे। शादी संपन्न होने के बाद वह शनिवार को साऊथ बिहार एक्सप्रेस से झारखंड के लिए रवाना हुए। रायपुर से बिलासपुर तक तो ट्रेन ठीक चली, लेकिन रेलवे प्रबंधन ने एक्सप्रेस को बिलासपुर से झारसुगड़ा तक पैसेंजर बनाकर चला दिया।
दरअसल, रेलवे करीब चार माह से मेंटनेंस और निर्माण कार्य को लेकर कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया है। लोगों के परेशानी को देखते हुए रेलवे ने साउथ बिहार एक्सप्रेस को बिलासपुर से झारसुगड़ा के बीच पैसेंजर बना दिया था। इससे ट्रेन हर छोटे स्टेशनों में रुकते हुए रायगढ़ पहुंची। रायगढ़ स्टेशन पहुंचते ही लोगों ने उस कोच में भी घुसने का प्रयास किया, जिसमें मुख्यमंत्री सवार थे।
रायगढ़ जीआरपी टीआई जी.आर. राठिया ने कहा, लड़के की शादी में शामिल होने झारखंड सीएम रायपुर आए हुए थे। वहां से वापसी में इनके लिए दो एसी बोगी साऊथ बिहार में लगाई गई थी।

बीजेपी नेता ने ट्रेनों की सुविधा को लेकर उठाए थे सवाल

हाल ही में भाजपा की वरिष्ठ नेता और पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी कांता चावला ने भी एक वीडियो जारी कर रेलगाडिय़ों की बदहाल स्थिति पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से इसकी शिकायत की थी।

Home / Raigarh / बहू की विदाई कर रांची जा रहे झारखंड के CM को भारतीय रेल ने किया परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो