इसमें यह कहा गया कि जो भी करदाता वित्तीय वर्ष के पहले दिन पहला कर जमा करेगा उसका सम्मान किया जाएगा। वहीं अब नगर निगम टैक्स जमा करने वाले को छह प्रतिशत की छूट दे रही है। हालांकि यह योजना पिछले कई साल से लागू की गई थी, लेकिन इसका व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। ऐसे में अधिकांश लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी। ऐसे में लोग अपने-अपने तरीके से टैक्स जमा करते थे, लेकिन इस बार इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है।